प्रदेश रूचि

राज्यपाल रमेन डेका ने प्रशासनिक बैठक गिरते जलस्तर पर जताई चिंता…तो वही सड़क दुर्घटना ,अवैध मादक पदार्थों की बिक्री रोकने सहित दिए ये निर्देशमेढ़की में आतिशबाजी और कलश यात्रा निकालकर मनाया गया कर्मा जयंती…नवनिर्वाचित पंच और कांग्रेस जिलाध्यक्ष का हुआ सम्मानछग के राज्यपाल का बालोद दौरा..हितग्राहियों और लखपति दीदियों से किए मुलाकात…अधिकारियो के साथ बैठक में दिए ये निर्देशअभिप्रेरणा ग्रुप का अभिनव पहल… हिन्दू नववर्ष में दीपमाला से सुशोभित हुआ माँ शीतला का पावन धामछग के राज्यपाल रमेन डेका आज और कल रहेंगे बालोद जिले के प्रवास पर…अधिकारियो के साथ करेंगे बैठक .. केंद्रीय योजनाओं के कार्यों का करेंगे समीक्षा


महिला स्वसहायता समूह अब अलग अलग ब्लाक में सौपेंगे ज्ञापन ..फिर जिला स्तर पर करेंगे बड़ा आंदोलन…अपने 5 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला प्रशासन को सौंपे ज्ञापन

बालोद-जिले के गुरुर तहसील के स्व सहायता समूह की सैकड़ो महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुचकर मध्यान भोजन के संचालन में हो रही परेशानी को लेकर चार सूत्रीय मांग पत्र कलेक्टर के नाम अपर कलेक्टर अनिल वाजपेयी को सौपा।स्व सहायता समूह की महिलाओं ने कहा कि मांगो को लेकर बालोद जिले के स्व सहायता समूह की महिलाएं तहसील स्तर में अलग अलग दिनों में प्रशासन को ज्ञापन सौपा जाएगा। यदि मांगो पर शासन प्रशासन द्वारा ध्यान नही दिया गया तो जिला स्तर पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

4 सूत्रीय मांगे

गुरुर ब्लाक के अरमरीकला सहायता समूह के अध्यक्ष जमुना साहू ने बताया कि स्व सहायता समूह की महिलाओं की प्रमुख 5 मांगो में 1 मई से 15 जून तक 45 दिन के सूखा राशन भत्ता का पैसा बच्चों के खाते में न डालकर समूह के महिलाओं द्वारा सूखा राशन वितरण कराया जाये।बड़ी और आचार को सरकार न देकर पुनः स्व सहायता समूह को स्वयं से खरीदकर बाटने के लिए दिया जाये।वर्तमान में शासन के निर्देशानुसार आधे बच्चों की उपस्थिति स्कूलों में की जा रही है।जिससे मध्यान भोजन के संचालन में कठिनाई हो रही है।शेष बच्चों को सुखा राशन समूह द्वारा वितरण कराई जाये।वर्तमान में खाद्य सामग्री की कीमत बहुत अधिक होने के कारण शासन द्वारा निर्धारित दर को बढ़ाया जाये।इस अवसर पर गुरुर तहसील के स्व सहायता समूह के जमुना बाई,धनई बाई,नर्मदा बाई,रहिमत बाई,ज्योति ठाकुर,देविका साहू,यशोदा बाई,किरण साहू सहित सैकड़ों की सख्या में समूह की महिलाएं शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!