प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

मंगलवार पूर्ण लॉकडाउन आदेश का बालोद जिला मुख्यालय व जिले के सबसे बड़े शहर दल्लीराजहरा में खुले आम उड़ती रही धज्जियाँ… जिम्मेदार मौन

बालोद- बालोंद जिले में प्रत्येक मंगलवार को साप्ताहिक लांकडाउन जिला प्रशासन द्वारा लगाया गया है।वही जिला प्रशासन के आदेश को दरकिनार कर दूध गंगा की दुकाने 11 बजे तक खुली रही।इसके साथ ही नया बस स्टैंड स्थित वंदना जनरल स्टोर्स सहित दल्लीराजहरा में दर्जनों दुकाने धड़ल्ले से संचालित हो रही है।

जिला प्रशासन द्वारा जिले में प्रत्येक मंगलवार को पूर्ण लांकडाउन करने की आदेश जारी किया गया था।जिला प्रशासन की आदेश को स्थानीय प्रशासन भी दरकिनार करते हुए लांकडाउन के दौरान संचालित हो रही दुकानों को किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नही किया जा रहा है।एक तरफ जिला प्रशासन की आदेश का व्यपारी पालन करते हुए अपनी अपनी दुकानों को बंद किया है।

वही कुछ व्यपारियो द्वारा प्रशासन के आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए खुलेआम अपनी दुकानदारी कर रहे हैं। साप्ताहिक लांकडाउन में स्थानीय प्रशासन द्वारा शहर में किसी भी प्रकार का कोई मॉनिटरिंग नही की जा रही है। जिससे कुछ दुकानदार अपनी दुकानदारी चला रहे हैं। प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नही किया जो समझ से परे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!