Skip to main content

प्रदेश रूचि

बिलासपुर–मुंगेली दौरे से लौटते ही अस्पताल पहुंचीं प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष… बालोद एसिड अटैक पीड़िता से की मुलाकात..छात्रा से मिलकर जाना हाल

बालोद/रायपुर। बालोद में हुए एसिड अटैक की गंभीर घटना के बाद घायल छात्रा का रायपुर में उपचार जारी है। इस बीच विधायक एवं प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष संगीता सिन्हा बिलासपुर–मुंगेली दौरे से वापसी के दौरान देर रात रायपुर अस्पताल पहुंचीं और छात्रा से मुलाकात कर उसके स्वास्थ्य की जानकारी ली।


अस्पताल पहुंचकर विधायक ने छात्रा के पास बैठकर उससे बातचीत की और उसके स्वास्थ्य की स्थिति जानी। उन्होंने छात्रा का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि इस मुश्किल घड़ी में वह अकेली नहीं है और हर संभव सहयोग के लिए लोग उसके साथ खड़े हैं।
संगीता सिन्हा ने छात्रा के उपचार और आवश्यक सहयोग को लेकर भी भरोसा दिलाया। उन्होंने चिकित्सकों से इलाज की स्थिति की जानकारी लेते हुए छात्रा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

बालोद में छात्रा पर एसिड अटैक से सनसनी, चेहरा और दोनों आंखें झुलसीं,आरोपी की तलाश में पुलिस की कई टीमें सक्रिय

बालोद में दिनदहाड़े छात्रा पर हुए एसिड अटैक ने पूरे जिले को झकझोर दिया है। घटना के बाद जहां पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है, वहीं पीड़िता के उपचार और उसके मनोबल को लेकर भी सामाजिक एवं राजनीतिक स्तर पर संवेदनाएं सामने आ रही हैं।


विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि छात्रा को इस कठिन समय में मानसिक और भावनात्मक संबल की जरूरत है। उन्होंने उसके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि छात्रा जल्द स्वस्थ होकर अपने सामान्य जीवन में लौटे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!