Skip to main content

प्रदेश रूचि

स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ में कौन-कहां फहराएगा तिरंगा? रायपुर में CM साय, बालोद में मंत्री गजेंद्र यादव करेंगे ध्वजारोहण

80वें स्वतंत्रता दिवस का राज्य स्तरीय समारोह पुलिस मैदान में; बिलासपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, दुर्ग में अरुण साव और बस्तर में विजय शर्मा फहराएंगे तिरंगा

रायपुर,। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को छत्तीसगढ़ में राज्य से लेकर जिला मुख्यालयों तक स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमामय ढंग से आयोजित किए जाएंगे। राजधानी रायपुर में होने वाले राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। पुलिस मैदान में आयोजित होने वाले इस समारोह में मुख्यमंत्री प्रदेशवासियों के नाम स्वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन भी करेंगे।

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश के विभिन्न जिला मुख्यालयों में मंत्री, सांसद और विधायक स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगे।

राजनांदगांव में डॉ. रमन सिंह, बालोद में गजेंद्र यादव फहराएंगे तिरंगा

राजनांदगांव जिला मुख्यालय में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ध्वजारोहण करेंगे। सरगुजा में आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम, महासमुंद में खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, दंतेवाड़ा में वन मंत्री केदार कश्यप और कबीरधाम में उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, रायगढ़ में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, कांकेर में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा और सूरजपुर में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ध्वजारोहण करेंगी।

जांजगीर-चांपा में कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, जशपुर में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल तथा बालोद जिला मुख्यालय में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव स्वतंत्रता दिवस समारोह में तिरंगा फहराएंगे।

बलौदाबाजार में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, बेमेतरा में सांसद विजय बघेल, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में सांसद संतोष पांडेय ध्वजारोहण करेंगे।

इन जिलों में सांसद और राज्यसभा सदस्य होंगे मुख्य अतिथि

कोंडागांव में सांसद भोजराज नाग, बलरामपुर में सांसद चिंतामणि महाराज, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सांसद राधेश्याम राठिया और गरियाबंद में सांसद रूपकुमारी चौधरी ध्वजारोहण करेंगी।

सक्ती में सांसद कमलेश जांगड़े, बीजापुर में सांसद महेश कश्यप, सुकमा में राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह तथा मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी।

छह जिलों में विधायक करेंगे ध्वजारोहण

कोरबा में विधायक अमर अग्रवाल, धमतरी में विधायक अजय चंद्राकर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में विधायक धरमजीत सिंह, मुंगेली में विधायक पुन्नूलाल मोहले, कोरिया में विधायक भैयालाल राजवाड़े और नारायणपुर में विधायक लता उसेंडी मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगी।

सभी समारोहों में पढ़ा जाएगा मुख्यमंत्री का संदेश

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले मुख्य समारोहों में संबंधित मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ परेड की सलामी लेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रदेशवासियों के नाम संदेश का वाचन भी किया जाएगा।

राजधानी रायपुर में होने वाला राज्य स्तरीय समारोह प्रदेश के स्वतंत्रता दिवस आयोजनों का मुख्य आकर्षण रहेगा, जहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!