प्रदेश रूचि

आईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चाराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर विशेष:- एक वर्ष, अनेक उपलब्धियां..कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के नेतृत्व में बदला बालोद का प्रशासनिक परिदृश्यछत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का आदेश: दल्ली राजहरा जामा मस्जिद मुतवल्ली चुनाव के लिए तीन सदस्य नियुक्तमहिला आरक्षण पर कांग्रेस का भाजपा पर हमला, बोली- भ्रम फैला रही केंद्र सरकार

सपनों को मिले पंख: आरटीई ने बदल दी नन्हीं भाविका और उसके परिवार की जिंदगी

बालोद।गांव की पगडंडियों से शहर की शिक्षा तक पहुंचने का सपना हर परिवार देखता है, लेकिन आर्थिक अभाव अक्सर उन सपनों के रास्ते में दीवार बनकर खड़ा हो जाता है। बालोद जिले के ग्राम सिरपुर की नन्हीं भाविका राणा की कहानी इसी सच को नई दिशा देती है। शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत उसका चयन केवल एक स्कूल में प्रवेश भर नहीं, बल्कि एक ऐसे परिवार के संघर्षों को मिली नई उम्मीद है, जो वर्षों से अपनी बेटी के उज्ज्वल भविष्य का सपना संजोए बैठा था।

भाविका एक साधारण किसान परिवार से आती है। घर में माता-पिता सहित छह सदस्य हैं और परिवार की जिम्मेदारी पिता नरेश राणा के कंधों पर टिकी है। वे छोटी जोत की खेती के साथ मिस्त्री का काम कर किसी तरह परिवार चलाते हैं। डेढ़ एकड़ जमीन से गुजर-बसर आसान नहीं, इसलिए परिवार की हर जरूरत मेहनत और संघर्ष से पूरी होती रही है। भाविका की माता भी मजदूरी कर घर की जिम्मेदारियों में बराबरी से साथ निभाती हैं।


ऐसे परिवारों के लिए शिक्षा केवल अधिकार नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन का सबसे बड़ा माध्यम होती है। यही कारण है कि जैसे ही भाविका के चयन की खबर घर पहुंची, परिवार में उत्सव जैसा माहौल बन गया। भाविका खुशी से सबको बताती फिर रही है कि अब वह डौण्डीलोहारा पढ़ने जाएगी। उसकी आंखों में चमक है, मन में उत्साह है और भविष्य को लेकर एक नई जिज्ञासा भी।

यह कहानी केवल एक बच्ची के स्कूल प्रवेश तक सीमित नहीं है। यह उस बदलाव की तस्वीर भी है, जहां सरकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचकर उनके जीवन की दिशा बदल रही हैं। भाविका का परिवार अब प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के घर में रह रहा है। कच्चे मकान की असुरक्षा और बरसात की चिंताओं से निकलकर अब उन्हें सुरक्षित छत मिली है। वहीं महतारी वंदन योजना से हर महीने मिलने वाली सहायता राशि ने घर की जरूरतों और बच्चों की पढ़ाई के खर्च में राहत दी है।

भाविका के पिता कहते हैं कि पहले जीवन रोज की चिंता में बीतता था, लेकिन अब योजनाओं का लाभ मिलने से भरोसा जगा है कि बच्चों का भविष्य बेहतर बनाया जा सकता है। उनके लिए सबसे बड़ी खुशी यह है कि उनकी बेटी अब बेहतर वातावरण में पढ़ सकेगी और गांव की सीमाओं से बाहर निकलकर बड़े सपने देख सकेगी।
दरअसल, आरटीई जैसी योजनाएं केवल स्कूलों के दरवाजे नहीं खोलतीं, बल्कि सामाजिक बराबरी की राह भी बनाती हैं। जब आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलती है, तब समाज में अवसरों का अंतर कम होता है। भाविका जैसी बच्चियां इस बदलाव की नई पहचान हैं।

ग्राम सिरपुर की यह छोटी सी कहानी बताती है कि जब नीति जमीन तक पहुंचती है, तब सपनों को सच होने में देर नहीं लगती। भाविका की नई उड़ान अब केवल उसके परिवार की खुशी नहीं, बल्कि उन हजारों परिवारों की उम्मीद है, जो अपने बच्चों के भविष्य में रोशनी तलाश रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!