प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

आधी घंटे की बारिश में डूबा बालोद: बस स्टैंड बना तालाब, नालियों की बदहाली से खुली व्यवस्था की पोल

बालोद।जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचलों में रविवार सुबह करीब आधे घंटे हुई बारिश ने जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी, वहीं शहर की बदहाल जल निकासी व्यवस्था की हकीकत भी उजागर कर दी। हल्की बारिश में ही सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई और कई इलाकों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सबसे ज्यादा दिक्कत नए बस स्टैंड क्षेत्र में देखने को मिली, जहां नेशनल हाईवे के ठेकेदार की लापरवाही के चलते अधूरी नाली निर्माण का खामियाजा आम लोगों और दुकानदारों को भुगतना पड़ रहा है। बस स्टैंड के प्रवेश द्वार के सामने बारिश का पानी जमा हो गया, जिससे दुकानों के सामने जलभराव की स्थिति बन गई और व्यापार प्रभावित हुआ।


बस स्टैंड परिसर बना ‘तालाब’
बारिश के बाद बस स्टैंड परिसर का एक बड़ा हिस्सा तालाब जैसा नजर आने लगा। पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी बाहर निकलने के बजाय परिसर में ही जमा हो गया। यात्रियों, दुकानदारों और आम लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बताया जा रहा है कि ठेकेदार द्वारा दोनों प्रवेश द्वारों पर नाली निर्माण के साथ पुल तो बना दिया गया, लेकिन पानी निकासी की प्रभावी व्यवस्था नहीं की गई। नतीजतन हर बारिश में बस स्टैंड जलमग्न हो रहा है। इस स्थिति को लेकर व्यापारियों में खासा आक्रोश देखा जा रहा है।


नगर पालिका की अनदेखी पर सवाल
स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पालिका इस समस्या को लंबे समय से नजरअंदाज कर रही है। जलभराव के कारण जहां गंदगी फैल रही है, वहीं इससे लोगों के स्वास्थ्य पर भी खतरा मंडरा रहा है। बावजूद इसके, समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नजर नहीं आ रहा।


सड़कों पर बहा नालियों का गंदा पानी
रविवार सुबह हुई बारिश ने नगर पालिका के जल निकासी के दावों की पोल खोल दी। वार्ड क्रमांक 6 सहित कई इलाकों में नालियों की सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा। महीनों से नालों की सफाई नहीं होने के चलते कचरा और गंदगी बारिश के पानी के साथ सड़कों पर फैल गई, जिससे आमजन को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

जनसरोकार का बड़ा सवाल
बार-बार सामने आ रही जलभराव की समस्या अब केवल असुविधा नहीं, बल्कि जनस्वास्थ्य और शहर की बुनियादी व्यवस्था से जुड़ा गंभीर मुद्दा बन चुकी है। स्थानीय लोग प्रशासन से जल्द ठोस कार्रवाई और स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं, ताकि हर बारिश में शहर को ‘तालाब’ बनने से बचाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!