प्रदेश रूचि

बालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चाराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर विशेष:- एक वर्ष, अनेक उपलब्धियां..कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के नेतृत्व में बदला बालोद का प्रशासनिक परिदृश्य

बालोद बिग ब्रेकिंग | 11 केवी तार की चपेट में आए मजदूर, एक की मौत, दो गंभीर

बालोद। जिले के बालोद थाना क्षेत्र अंतर्गत झलमला गांव में स्थित एक कबाड़ दुकान में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। लोहे के कबाड़ को गाड़ी में लोड करने के दौरान 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, कबाड़ दुकान में कुल पांच मजदूर गाड़ी में लोहे का सामान लोड कर रहे थे। इसी दौरान ऊपर से गुजर रही 11 केवी हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में तीन मजदूर आ गए। हादसा इतना तेज था कि एक मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। वहीं दो मजदूरों ने समय रहते गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचा ली।
मृतक की पहचान बालोद शहर के जवाहरपारा निवासी दीनू सतनामी (50 वर्ष) के रूप में हुई है। घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।


प्राथमिक जांच में कबाड़ दुकान संचालक की लापरवाही सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि हाई वोल्टेज लाइन के नीचे बिना सुरक्षा इंतजाम के काम कराया जा रहा था, जिसके चलते यह बड़ा हादसा हुआ। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!