प्रदेश रूचि

बालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चाराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर विशेष:- एक वर्ष, अनेक उपलब्धियां..कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के नेतृत्व में बदला बालोद का प्रशासनिक परिदृश्य

‘किडनैपिंग’ का दावा और वायरल फोटो… कुसुमकसा में लापता बच्ची की कहानी निकली झूठी, क्या है असली मामला?

बालोद/दल्लीराजहरा। डौंडी ब्लॉक के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अरमुरकसा में कथित बच्ची अपहरण का मामला जांच के बाद अलग ही रूप में सामने आया है। बीते दिन लापता हुई करीब 10 वर्षीय बच्ची के सुरक्षित मिलने के बाद उसके द्वारा बताए गए अपहरण के घटनाक्रम के आधार पर सोशल मीडिया और कुछ वेब पोर्टलों में बच्चा चोर गिरोह सक्रिय होने की खबरें चलने लगी थीं, लेकिन बाद में पूछताछ में बच्ची ने स्वयं स्वीकार किया कि उसने घर की डांट से बचने के लिए पूरी कहानी गढ़ी थी।
मामले की जानकारी कुसुमकसा निवासी पूर्व जनपद सदस्य संजय बैंस द्वारा दी गई है। उनके अनुसार बच्ची शाम करीब 6 बजे घर से अचानक गायब हो गई थी, जिसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। बच्ची के नहीं मिलने पर सोशल मीडिया में उसकी फोटो और जानकारी साझा करते हुए मदद की अपील की गई, जो तेजी से वायरल हुई। इसी बीच बच्ची गांव से कुछ दूरी पर सड़क किनारे मिल गई और उसे उपचार के लिए दल्लीराजहरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।


बच्ची ने पहले सुनाई थी अपहरण की कहानी
सुरक्षित मिलने के बाद बच्ची ने परिजनों और ग्रामीणों को बताया था कि कुछ अज्ञात लोगों ने उसे चॉकलेट खिलाई, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसे बाइक से किसी स्थान पर ले जाया गया, जहां 10 से 12 लोग मौजूद थे। बच्ची के कथनानुसार बाद में उसे बोरे में भरकर गांव के पास सड़क किनारे छोड़ दिया गया। बच्ची की इस बात के सामने आने के बाद क्षेत्र में बच्चा चोर गिरोह सक्रिय होने की आशंका को लेकर चर्चा तेज हो गई थी।
शिकायत के दौरान सामने आई सच्चाई


अगले दिन जब परिजन घटना की लिखित शिकायत करने दल्लीराजहरा थाना पहुंचे, तब पूछताछ के दौरान बच्ची ने पूरी सच्चाई बताई। उसने कहा कि उसका कोई अपहरण नहीं हुआ था।
दरअसल, बच्ची शाम को घूमते हुए मुख्य मार्ग तक पहुंच गई थी। उसी समय वहां एक ट्रक खराब होने के कारण चालक और अन्य साथी वाहन चालक रुककर भोजन बनाने की तैयारी कर रहे थे। चिकन दुकान की तलाश में वे गांव की ओर आए, जहां उनकी मुलाकात बच्ची से हुई। बच्ची उन्हें चिकन दुकान तक ले गई और बाद में उनके साथ खाना खाने की जिद करने लगी। ट्रक चालकों ने पास में ही भोजन बनाकर बच्ची को भी खाना खिलाया।


रात अधिक हो जाने और घर पहुंचने पर डांट पड़ने के डर से बच्ची घबरा गई। घर लौटने पर जब परिजनों और आसपास के लोगों ने पूछताछ की तो उसने घबराहट में खुद के अपहरण की झूठी कहानी सुना दी, जो बाद में सोशल मीडिया के जरिए तेजी से फैल गई।
इस पूरे घटनाक्रम के बाद अब मामला स्पष्ट हो गया है कि बच्ची लापता जरूर हुई थी, लेकिन अपहरण की घटना नहीं हुई थी। ग्रामीणों ने बच्ची के सुरक्षित मिलने पर राहत व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!