स्थानीय लोगों का आरोप है कि NH विभाग की लापरवाही से सिर्फ आम जनता ही परेशान नहीं है, बल्कि गुणवत्ताहीन निर्माण के कारण सड़क एक साल में ही उखड़ने लगी है। अब जगह-जगह मरम्मत कार्य चल रहा है, लेकिन सड़क पर सुरक्षा इंतजाम, चेतावनी बोर्ड और संकेतक नहीं लगाए गए हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और लोगों की जान जा रही है।
गुरुवार को गुण्डरदेही विकासखंड में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में जिला पंचायत सदस्य Neelima Shyam ने भी NH विभाग की लापरवाही की शिकायत उठाई थी। इसके बाद मामला सांसद तक पहुंचा।

बताया जा रहा है कि शिकायत मिलते ही सांसद Bhojraj Nag ने सबसे पहले NH विभाग के एसडीओ से मोबाइल पर बातचीत की। जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर उन्होंने फोन पर ही कड़ी नाराजगी जताई। इसके बाद सांसद खुद सड़क निरीक्षण के लिए निकल पड़े।
निरीक्षण के दौरान सड़क की जमीनी हकीकत देखकर सांसद का गुस्सा और बढ़ गया। मौके पर मौजूद विभाग के सब इंजीनियर को उन्होंने जमकर फटकार लगाई और ठेकेदार के साथ मिलीभगत कर घटिया निर्माण कराने का आरोप लगाया। सांसद ने साफ कहा कि पूरे मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों और केंद्रीय मंत्री से की जाएगी तथा दोषियों पर कार्रवाई कराई जाएगी।
सांसद के अचानक सख्त रुख से जहां स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है, वहीं NH विभाग के अधिकारियों में कार्रवाई का डर साफ नजर आया। अब देखना होगा कि यह फटकार केवल चेतावनी साबित होती है या जिम्मेदारों पर सच में गाज गिरती है।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, उपाध्यक्ष तोमन साहू, जनपद अध्यक्ष सरस्वती टेमरिया, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी, भाजपा महामंत्री राकेश छोटू यादव, अकबर तिगाला, पुष्पेंद्र चंद्राकर सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद




















