प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

असमंजस के बीच सजा होली बाजार, 50 से 1000 तक पिचकारी और 100 से 2200 तक नगाड़े

बालोद। होली पर्व को लेकर जिला मुख्यालय का बाजार रंग-बिरंगी रौनक से सज गया है। बाजार में गुलाल, पानी में घुलने वाले रंग, आकर्षक पिचकारियां, बच्चों के मुखौटे और पारंपरिक नगाड़ों की दुकानें सज चुकी हैं। हालांकि इस वर्ष होलिका दहन की तिथि को लेकर बने असमंजस के कारण खरीदारी की रफ्तार फिलहाल धीमी बनी हुई है। कहीं 2 मार्च तो कहीं 3 मार्च को होलिका दहन की चर्चा है, वहीं 3 मार्च को चंद्र ग्रहण और 4 मार्च को रंग खेलने की बात कही जा रही है। तिथियों को लेकर चल रही इसी स्थिति का असर बाजार पर भी दिखाई दे रहा है।


दुकानदारों का कहना है कि लोगों ने धीरे-धीरे खरीदारी शुरू कर दी है और आने वाले दिनों में रौनक बढ़ने की उम्मीद है। बाजार में इस बार भी बच्चों के लिए खास आकर्षण देखने को मिल रहा है। गन, पिस्तौल, बोतल और सानिया वाली पिचकारियां 50 रुपए से लेकर 1000 रुपए तक उपलब्ध हैं। मिकी माउस, शेर, लोमड़ी, खरगोश और शक्तिमान जैसे मुखौटे 10 से 50 रुपए तक में बिक रहे हैं। होली के रंगों से बालों को बचाने के लिए दूल्हा पगड़ी और विशेष टोपी 50 से 100 रुपए में मिल रही है। गुलाल की कीमत करीब 100 रुपए प्रति किलो बताई जा रही है।


होली में रंग-गुलाल के साथ नगाड़ों का भी विशेष महत्व रहता है। नगाड़े की थाप पर फाग गीतों के साथ होली का उत्साह दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि जिला मुख्यालय के धड़ी चौक के पास नगाड़ों की दुकानें सज गई हैं। हर वर्ष की तरह इस बार भी खैरागढ़ और डोंगरगढ़ से व्यापारी परिवार सहित यहां नगाड़े बेचने पहुंचे हैं। व्यापारियों का कहना है कि नगाड़े मशीन से नहीं बल्कि हाथों से मेहनतपूर्वक तैयार किए जाते हैं, जिसमें पूरा परिवार जुटा रहता है। कच्चे माल की कीमत बढ़ने के कारण इस वर्ष नगाड़ों के दाम में लगभग पांच प्रतिशत तक वृद्धि हुई है। बाजार में 100 रुपए से लेकर 2200 रुपए तक के छोटे-बड़े नगाड़े उपलब्ध हैं।
इधर मोहल्लों में बच्चे होलिका दहन की तैयारियों में जुट गए हैं और लकड़ियां एकत्र की जा रही हैं। तिथियों को लेकर भले ही असमंजस की स्थिति बनी हुई हो, लेकिन रंगों और उत्साह के साथ बालोद का बाजार होली के स्वागत को तैयार नजर आ रहा है। आने वाले दिनों में खरीदारी और तेज होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!