प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

सीईओ की पहल से गांव-गांव तक पहुंचा स्वच्छता का संदेश,स्कूलों और आंगनबाड़ियों से निकली जागरूकता की अलख

बालोद | जिले में स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने की दिशा में जिला पंचायत सीईओ सुनील चंद्रवंशी के नेतृत्व में लगातार प्रभावी पहल की जा रही है। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत गांव-गांव, स्कूलों और आंगनबाड़ियों में जागरूकता अभियान चलाकर आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया जा रहा है।

इस अभियान के अंतर्गत स्वच्छता शपथ, रैली, हाथ धुलाई, मानव श्रृंखला, घर-घर कचरा संग्रहण और सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई जैसी गतिविधियों के माध्यम से बच्चों से लेकर बड़ों तक को स्वच्छ जीवनशैली का संदेश दिया जा रहा है। खास बात यह है कि इस मुहिम में स्कूली बच्चों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है, जो गांवों में स्वच्छता के सशक्त संदेशवाहक बनकर उभर रहे हैं।


इसी क्रम में जनपद पंचायत डौंडी के अंतर्गत ग्राम पंचायत ठेमाबुजुर्ग के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला में विद्यार्थियों को सूखा और गीला कचरा अलग-अलग करने की जानकारी गतिविधियों के माध्यम से दी गई। बच्चों ने न केवल इसे समझा, बल्कि मानव श्रृंखला बनाकर स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण का प्रतीक चिन्ह प्रस्तुत करते हुए ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश भी दिया। इस कार्यक्रम में खंड समन्वयक डीएस यादव, शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
सीईओ की इस पहल से साफ है कि जब प्रशासन और विद्यार्थी मिलकर आगे बढ़ते हैं, तो स्वच्छता जैसे अभियान केवल योजना नहीं, बल्कि जनसंस्कृति बनते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!