प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

“नेशनल जंबूरी से पहले बालोद में सियासी भूचाल, विधायक संगीता सिन्हा का बड़ा आरोप—सत्ता में भी सांसद बृजमोहन की नहीं सुनी जा रही बात”

बालोद।आज से बालोद जिले में शुरू हो रहे प्रथम राष्ट्रीय रोवर्स–रेंजर्स जंबूरी से ठीक पहले संजारी–बालोद की विधायक संगीता सिन्हा ने बड़ा राजनीतिक बयान देकर पूरे आयोजन को विवादों के केंद्र में ला दिया है। विधायक ने कहा कि सत्ता में भाजपा सरकार होने के बावजूद वरिष्ठ भाजपा नेता और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बात नहीं सुनी जा रही, जो बेहद दुर्भाग्यजनक स्थिति है।
संगीता सिन्हा ने कहा कि जब एक सांसद और संगठन के निर्वाचित अध्यक्ष को न्याय के लिए उच्च न्यायालय बिलासपुर का दरवाजा खटखटाना पड़े, तो आम जनता की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने सवाल उठाया कि यह नेशनल लेवल का आयोजन है, जिसकी मेजबानी बालोद कर रहा है, यह जिले के लिए गर्व की बात है, लेकिन आयोजनकर्ताओं ने इसे विवादों में घेर दिया है।


विधायक ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बिना टेंडर प्रक्रिया के पूरा काम एक व्यक्ति विशेष को सौंपा गया, जिसमें बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है। उन्होंने दावा किया कि बृजमोहन अग्रवाल छत्तीसगढ़ भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के पांच साल के लिए निर्वाचित अध्यक्ष हैं, इसके बावजूद उनकी बात को दरकिनार किया जा रहा है और एक पदेन अध्यक्ष को आगे बढ़ाया जा रहा है।
संगीता सिन्हा ने यह भी कहा कि बृजमोहन अग्रवाल इस आयोजन को एक बैठक में पहले ही निरस्त कर चुके थे, इसके बावजूद बालोद में कार्यक्रम कराना कई सवाल खड़े करता है और यह पूरे मामले की निष्पक्ष जांच का विषय है।

विधायक ने विष्णुदेव साय सरकार से मांग की कि वह इस पूरे प्रकरण को गंभीरता से संज्ञान में ले और राष्ट्रीय स्तर के आयोजन से जुड़े भ्रष्टाचार व अनियमितताओं में शामिल दोषियों पर सख्त कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते सच्चाई सामने नहीं लाई गई, तो यह मामला सरकार और संगठन दोनों की छवि को नुकसान पहुंचाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!