प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

गंगोत्री राइस मिल का आकस्मिक निरीक्षण, धान उठाव में अनियमितता पर कड़ी चेतावनी

बालोद,।कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नूतन कंवर ने जिला मुख्यालय स्थित गंगोत्री राइस मिल का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान स्टॉक की स्थिति और खाली बारदानों का भौतिक सत्यापन भी कराया गया।
निरीक्षण में यह सामने आया कि मिल संचालक द्वारा निर्धारित क्षमता के अनुरूप धान उठाव के लिए रिक्वेस्ट नहीं डाली जा रही थी। तहसीलदार आशुतोष शर्मा ने बताया कि मिल को 6666 क्विंटल धान उठाव की रिक्वेस्ट डालनी थी, लेकिन केवल 4380 क्विंटल की ही मांग दर्ज की गई थी।


इस पर एसडीएम नूतन कंवर ने मौके पर ही सख्त रुख अपनाते हुए शेष 2280 क्विंटल धान उठाव की रिक्वेस्ट तत्काल डलवाई और भविष्य में ऐसी लापरवाही दोहराए जाने पर राइस मिल के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान विद्युत विभाग की टीम ने राइस मिल के विद्युत कनेक्शन और समय पर बिजली बिल भुगतान की भी जांच की।
इस अवसर पर सहायक खाद्य अधिकारी संतोष कुमार, मंडी निरीक्षक जितेंद्र जुंगेले, राजस्व निरीक्षक दयालु राम सागर, विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता आरके कंवर सहित कृषि उपज मंडी और विद्युत विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!