प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

बालोद में आज होगा ‘प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जम्बूरी 2026’ का भूमिपूजन शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव होंगे मुख्य अतिथि

बालोद। जिले के दुधली (मालीघोरी) में आज सोमवार, 08 दिसंबर 2025 दोपहर 1 बजे ‘प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जम्बूरी 2026’ के भूमिपूजन का भव्य आयोजन होने जा रहा है। स्काउट-गाइड संगठन के इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम ने बालोद जिले को पूरे देश में एक नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम रखा है।

मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि-विधायी कार्य मंत्री  गजेन्द्र यादव कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंत्री यादव के आगमन को लेकर प्रशासन, स्थानीय जनप्रतिनिधि और स्काउट-गाइड संगठन पूरी तरह तैयार हैं। उनके संबोधन में प्रदेश में युवा नेतृत्व, अनुशासन और सेवा की गतिविधियों को बढ़ावा देने पर विशेष फोकस रहने की संभावना है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य मुख्य आयुक्त स्काउट एवं गाइड छत्तीसगढ़, माननीय इंदरजीत सिंह खालसा करेंगे। खालसा जम्बूरी 2026 को ऐतिहासिक स्वरूप देने की दिशा में विस्तृत योजनाएँ साझा करेंगे।

विशेष अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री भाजपा छत्तीसगढ़ यशवंत जैन, मुख्य आयुक्त स्काउट एवं गाइड बालोद राकेश यादव,भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। स्काउट-गाइड संगठन के राज्य सचिव ने बताया कि जम्बूरी 2026 का आयोजन बालोद के लिए गौरव का विषय है। इससे जिले के युवाओं को राष्ट्रीय मंच पर सीखने, नेतृत्व विकसित करने और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के अवसर मिलेंगे।

दुधली (मालीघोरी) में हो रहा यह भूमिपूजन न केवल प्रदेश के स्काउट-गाइड आंदोलन के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि आने वाले वर्षों में बालोद को बड़े आयोजनों का केंद्र बनाने की दिशा में भी मील का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों और ग्रामीणों की भागीदारी अपेक्षित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!