प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

सिस्टम से हताश बुजुर्ग का हाइवोल्टेज ड्रामा: जयस्तंभ चौक पर पीएम-सीएम के खिलाफ विरोध के नारे वाले पोस्टर के साथ किया प्रदर्शन, पुलिस ने लिया हिरासत में

बालोद। जिला मुख्यालय के जयस्तंभ चौक पर शनिवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक 70 वर्षीय बुजुर्ग ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री सहित प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना शुरू कर दिया। बुजुर्ग व्यक्ति अपनी जमीन और मकान को लेकर हुई कथित धोखाधड़ी में कार्रवाई न होने से आक्रोशित था।

मामला दल्लीराजहरा के वार्ड क्रमांक 24 निवासी संतराम साहू (70 वर्ष) का है। जानकारी के अनुसार, संतराम साहू ने अपने भाई और बहन पर धोखाधड़ी से उनकी जमीन और मकान बिकवा देने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उन्होंने इस मामले की शिकायत जनदर्शन, कलेक्टर, तहसीलदार और पुलिस थाने में कई बार की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

प्रशासनिक उपेक्षा से तंग आकर संतराम साहू शनिवार को बालोद पहुंचे और जयस्तंभ चौक पर “न्याय दो या मुर्दाबाद” लिखे बैनर के साथ धरना पर बैठ गए। इस बैनर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, गृहमंत्री विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक तक के नामों के साथ विरोध के नारे लिखे हुए थे।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बुजुर्ग को समझाने की कोशिश की। लेकिन जब वह अपनी मांगों पर अड़े रहे, तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया और धरना स्थल से बैनर को जब्त कर लिया।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना उन आम नागरिकों की बेबस हताशा का प्रतीक बनकर सामने आई है, जो वर्षों से न्याय की उम्मीद में प्रशासनिक गलियारों के चक्कर काट रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!