प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

प्रदेशरुचि लगातार:- सड़क निर्माण में गड़बड़ी के पर हिंद सेना ने कलेक्टर से की जांच की मांग…ठेकेदार पर मनमानी और अधिकारियों पर चुप्पी का लगाए आरोप

बालोद। जिला मुख्यालय बालोद में दल्ली चौक से रेलवे फाटक तक चल रहे सड़क चौड़ीकरण और डिवाइडर निर्माण कार्य में गड़बड़ी का मामला अब प्रशासनिक स्तर तक पहुंच गया है। प्रदेशरुचि लगातार द्वारा पूर्व में उठाए गए निर्माण गुणवत्ता और मिट्टी के दुरुपयोग के मुद्दे के बाद अब हिंद जनसेवा फाउंडेशन (हिंद सेना) ने इस पर औपचारिक शिकायत करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। संगठन ने कार्य में गंभीर अनियमितता का आरोप लगाते हुए तत्काल जांच और कार्रवाई की मांग की है।

प्रदेशरुचि की पड़ताल में पहले ही खुल चुकी थी खामियां

कुछ दिन पहले प्रदेशरुचि ने अपनी पड़ताल में खुलासा किया था कि डिवाइडर निर्माण के दौरान ठेकेदार द्वारा सड़क खुदाई से निकले मुरम और गिट्टीयुक्त मलबे को ही डिवाइडर में भर दिया जा रहा है। विशेषज्ञों ने बताया था कि निर्माण प्राक्कलन (Estimate) में इस तरह के मलबे के पुनः उपयोग का कोई प्रावधान नहीं होता। ऐसे कार्यों में उपजाऊ काली मिट्टी का उपयोग किया जाना चाहिए ताकि पौधारोपण और सौंदर्यीकरण कार्य संभव हो सके।

लेकिन ठेकेदार ने इन मानकों को दरकिनार कर सड़क का मलबा ही डिवाइडर में भरना शुरू कर दिया। इसके बाद से नागरिकों में असंतोष बढ़ा और अब यह मामला सार्वजनिक विरोध तक पहुंच गया है।

बिना योजना और निगरानी के हो रहा निर्माण

हिंद सेना ने अपने 14 अक्टूबर को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि यह पूरा कार्य बिना किसी ठोस योजना और तकनीकी निगरानी के किया जा रहा है। सड़क किनारों की खुदाई से न केवल मार्ग की समतलता खत्म हो गई है, बल्कि जगह-जगह मिट्टी के ढेर और गड्ढों ने यातायात को खतरनाक बना दिया है। हल्की बारिश में मार्ग कीचड़युक्त हो जाता है, जिससे दोपहिया वाहन फिसलने और दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है।

नागरिक परेशान, सुरक्षा से खिलवाड़

स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों का कहना है कि निर्माण स्थल पर न तो बैरिकेडिंग की गई है, न ही चेतावनी संकेत बोर्ड लगाए गए हैं। स्कूल जाने वाले बच्चे और बुजुर्ग रोजाना इसी मार्ग से गुजरते हैं, जहां कीचड़ और मलबे के कारण कई बार वाहन फिसलने की घटनाएं हो चुकी हैं। लोगों का कहना है कि ठेकेदार मनमर्जी से काम कर रहा है और विभागीय अधिकारी मौन हैं।

विभागीय अधिकारियों की चुप्पी पर भी सवाल

प्रदेशरुचि टीम ने पहले भी इस मामले में लोक निर्माण विभाग के उप अभियंता दिनेश माहेश्वरी और कार्यपालन अभियंता पूर्णिमा चंद्रा से बात करने की कोशिश की थी, लेकिन दोनों अधिकारियों ने न तो कॉल रिसिव किया और न ही बाद में कोई प्रतिक्रिया दी। इस चुप्पी को लेकर अब नागरिकों और संगठनों में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर अधिकारी इस पूरे मामले में खामोश क्यों हैं।

हिंद सेना ने ज्ञापन में प्रशासन से चार ठोस मांगें रखी हैं जिसमें डिवाइडर निर्माण कार्य की गुणवत्ता की तत्काल जांच की जाए। सड़क पर डाली गई मिट्टी को हटाकर मार्ग को फिर से सुगम और समतल बनाया जाए।निर्माण स्थल पर बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड लगाकर सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार और जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की जाए।

उम्मीदें और जिम्मेदारी

हिंद सेना ने विश्वास जताया है कि कलेक्टर इस मामले को गंभीरता से लेकर उचित जांच के निर्देश देंगे। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अगर इस निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रक्रिया की पारदर्शी जांच की जाती है, तो भविष्य में ऐसी अनियमितताओं पर अंकुश लग सकेगा।

प्रदेशरुचि लगातार ने इस सड़क निर्माण में हो रही तकनीकी अनियमितताओं को सबसे पहले उजागर किया था। अब जब नागरिक संगठन भी खुलकर आवाज़ उठा रहे हैं, यह आवश्यक हो गया है कि प्रशासन इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जनता के बीच विश्वास बहाल करे। एक विकसित होते नगर की पहचान उसकी सड़कों और पारदर्शिता से होती है — और यह जिम्मेदारी केवल ठेकेदार की नहीं, बल्कि पूरे तंत्र की है।

 

सड़क निर्माण में लापरवाही या अनियमितता?…बालोद मुख्यालय के सड़क चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण कार्य पर उठ रहे सवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!