प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

बड़गाँव की महिला शिक्षिकाओं की पहल — कन्या पूजन और न्यौताभोज से खिले बच्चों के चेहरे

डौंडी लोहारा ब्लॉक के बड़गाँव संकुल के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला और पूर्व माध्यमिक शाला चिल्हाटीकला में इस बार नवरात्रि खास रही। परंपरा के साथ शिक्षा का संदेश जोड़ते हुए हायर सेकेंडरी स्कूल बड़गाँव की महिला व्याख्याताओं ने न्यौताभोज सह कन्या भोज और कन्या पूजन का आयोजन किया।

कार्यक्रम में कुल 150 बच्चों को न्यौताभोज कराया गया। इस खास मौके पर मध्यान्ह भोजन के साथ बच्चों की पसंद का मेन्यू भी रखा गया—खीर, पूरी और मीठे व्यंजन ने सभी बच्चों के चेहरे पर मुस्कान ला दी।

नवरात्रि की पावन वेला में 48 बालिकाओं (कक्षा पहली से पाँचवीं तक) का पूजन किया गया। उनके मस्तक का अभिषेक कर देवी स्वरूपों को नमन किया गया और उपहार देकर उन्हें सम्मानित किया गया। कन्या पूजन के जरिए यह संदेश दिया गया कि बेटियाँ घर-परिवार ही नहीं, समाज की भी ताकत हैं और उनका शिक्षित होना सबसे जरूरी है।इस आयोजन में बच्चों को उपहार भी वितरित किए गए। दोनों विद्यालयों के कुल 150 बच्चों को उपहार मिलने के बाद बच्चे भी काफी प्रसन्न नजर आए ।

आयोजन में महिला शिक्षिकाओं एच. चोरके, सुशीला ध्रुवे, भेनुमती चतुर्वेदी, कादंबिनी यादव, खिलेश्वरी तिवारी, सरिता साहू और दीपाली साहू की भूमिका प्रमुख रही। इनके साथ प्राचार्य जे.के. उईके, सिधेश्वर यदु और अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी योगदान दिया।

इस मौके पर रमन लाल धलेंद्र (प्रधान पाठक माध्यमिक शाला), राजेश यादव (प्रधान पाठक प्राथमिक), नीलकंठ धनकर, जानकी देशमुख, रेखा देशमुख, हितेश्वरी साहू सहित सभी सहायक शिक्षक और रसोईया भी शामिल रहे।

नवरात्रि में हुए इस आयोजन ने न सिर्फ बेटियों की महत्ता को रेखांकित किया, बल्कि बच्चों को संस्कार और शिक्षा से जोड़ने की एक अनोखी पहल भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!