प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

एग्रीस्टेक पोर्टल में किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करें – राजस्व सचिव

बालोद। किसानों को शासकीय योजनाओं का पूरा लाभ दिलाने के लिए एग्रीस्टेक पोर्टल में शत-प्रतिशत पंजीयन कराने के निर्देश राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की सचिव रीना बाबा साहब कंगाले ने दिए। उन्होंने कहा कि एग्रीस्टेक भारत सरकार की महत्वपूर्ण डिजिटल पहल है, जो किसानों को एक ही मंच से ऋण, बीज-उर्वरक, तकनीकी जानकारी, बाजार तक पहुंच और विभिन्न योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराएगी।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित बैठक में उन्होंने एग्रीस्टेक पंजीयन, डिजिटल फसल सर्वेक्षण, खरीफ फसलों की गिरदावरी और धान खरीदी की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। सचिव कंगाले ने जिला कलेक्टरों व अधिकारियों से कहा कि किसानों के हित में यह काम प्राथमिकता से पूरा किया जाए।

बैठक के दौरान बताया गया कि किसानों को एक यूनिक किसान आईडी दी जाएगी, जिससे वे सभी योजनाओं और सुविधाओं तक सीधे जुड़ सकेंगे। यह प्रणाली जीपीएस, एआई, एमएल और उपग्रह डेटा जैसी आधुनिक तकनीकों पर आधारित है।

धान खरीदी पर चर्चा करते हुए सचिव ने कहा कि 1 नवंबर से समर्थन मूल्य पर खरीदी की संभावित शुरुआत होगी। इसके पहले 2 अक्टूबर को आयोजित विशेष ग्राम सभाओं में किसानों को खरीदी संबंधी सभी नियम व प्रक्रियाओं की जानकारी दी जाएगी। वहीं, 15 सितंबर से 31 अक्टूबर तक खेतों का भौतिक सत्यापन एप्प के माध्यम से किया जाएगा।

इस मौके पर बालोद कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा, अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक, उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं, जिला खाद्य अधिकारी समेत अन्य अधिकारी संयुक्त जिला कार्यालय के एनआईसी कक्ष से वर्चुअल बैठक में शामिल हुए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!