
कार्यशाला में प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेज गति से आगे बढ़ रहा है। भारत को 2047 तक विश्वगुरु बनाने का संकल्प सिर्फ प्रधानमंत्री का नहीं, बल्कि हर भाजपा कार्यकर्ता का मिशन है। वर्मा ने छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य का गठन लोकतांत्रिक आंदोलन की देन है और आने वाला वर्ष इसकी सिल्वर जुबली का प्रतीक होगा।
इस दौरान सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी गई। इनमें रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर, प्रदर्शनी, प्रबुद्धजन संवाद, पुस्तक व डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शन, नमो मैराथन, पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर वृक्षारोपण और संगोष्ठी, दिव्यांग उपकरण वितरण, विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान, गांधी-शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि, खादी प्रोत्साहन और चित्रकला प्रतियोगिता जैसे आयोजन शामिल रहेंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सेवा पखवाड़ा को बूथ स्तर तक सफलतापूर्वक आयोजित करें। उन्होंने कहा—”यह सिर्फ कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता से जुड़ने और सेवा की भावना को मजबूत करने का अवसर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से गांधी जयंती तक चलने वाला यह अभियान हर बूथ पर भाजपा की पहचान बनेगा।”
कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री राकेश छोटू यादव ने किया।
इस मौके पर प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, पूर्व विधायक प्रीतम साहू, निवर्तमान जिलाध्यक्ष पवन साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिषेक शुक्ला, वरिष्ठ नेता लेखराम साहू, कार्यक्रम संयोजक ठाकुर रामचंद्राकार, महामंत्री द्वय राकेश छोटू यादव व सौरभ लूनिया, जिला प्रवक्ता जितेंद्र साहू, कोषाध्यक्ष हरीश कटझरे समेत महिला मोर्चा, युवा मोर्चा और मंडल अध्यक्ष बड़ी संख्या में मौजूद रहे।




















