Skip to main content

प्रदेश रूचि

छत्तीसगढ़ की दो बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दमआधी रात में दुकान ध्वस्त करने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर उठे सवाल, तहसीलदार के फैसले के बाद निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगडौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव

राजस्व विभाग की कार्यशाला में कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा का संदेश – सीखें, समझें और जिम्मेदारी से करें काम

बालोद।जिले में राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली को मजबूत करने और कर्मचारियों को नए प्रावधानों से अपडेट कराने के लिए शुक्रवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला का नेतृत्व कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने किया।

कलेक्टर ने कार्यशाला को “राजस्व विभाग के लिए बेहद महत्वपूर्ण” बताते हुए कहा कि अधिकारी-कर्मचारी पूरे मनोयोग से नई जानकारियां आत्मसात करें और इन्हें व्यवहारिक कार्यों में लागू करें। उन्होंने कहा – “राजस्व कार्यों में पारदर्शिता और सटीकता जरूरी है। हर कर्मचारी को कानून की बारीकियों और डिजिटल प्रक्रियाओं की पूरी समझ होनी चाहिए।”

कार्यशाला में डिजिटल फसल सर्वेक्षण, स्वामीत्व योजना, अभिलेख शुद्धता, नक्शा बटांकन और विभागीय सॉफ्टवेयर के उपयोग पर विस्तार से चर्चा हुई। दो पालियों में चले इस प्रशिक्षण में राजस्व अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, अधीक्षक भू-अभिलेख, राजस्व निरीक्षक और पटवारी शामिल रहे।

प्रशिक्षक दीपचंद भारती ने नक्शा बटांकन, सीमांकन, खसरा विहीन नक्शा, जियोरेफ्रेंसिंग और छोटे भू-खंडों की बटांकन प्रक्रिया पर तकनीकी जानकारी दी। साथ ही राजस्व न्यायालय में लंबित मामलों और अभिलेख संशोधन की चुनौतियों पर भी प्रकाश डाला।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी और अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक सहित अन्य अधिकारियों ने भी अपने विचार साझा किए।

कलेक्टर ने कहा कि इस तरह की कार्यशालाएं विभागीय कार्यों को गति देने के साथ-साथ आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान में भी सहायक सिद्ध होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!