Skip to main content

प्रदेश रूचि

छत्तीसगढ़ की दो बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दमआधी रात में दुकान ध्वस्त करने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर उठे सवाल, तहसीलदार के फैसले के बाद निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगडौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव

चेमन देशमुख बोले– मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री के सहयोग से बालोद को मिला बड़ा स्वास्थ्य तोहफ़ा

बालोद जिला अस्पताल में चार विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति

बालोद। जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं को और सुदृढ़ करने के लिए राज्य शासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। जारी आदेश के तहत चाइल्ड हॉस्पिटल और जिला अस्पताल बालोद में चार विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है।

भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख और वरिष्ठ नेताओं ने बीते दिनों स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल के बालोद आगमन पर जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की मांग रखी थी। मंत्री ने इसे गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया था, जिसका परिणाम अब सामने आ चुका है।

जारी आदेश के अनुसार –

निश्चेतना विशेषज्ञ – डॉ. अविनाश कुमार मंडावी

नेत्र रोग विशेषज्ञ – डॉ. मधु

मेडिसिन विशेषज्ञ – डॉ. एस. बाबू

नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ – डॉ. निरंजन


इनकी नियुक्ति से बालोद जिला अस्पताल में अब मरीजों को इलाज के लिए दूसरे जिलों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। विशेषकर गंभीर मामलों में त्वरित उपचार यहीं उपलब्ध हो सकेगा।

भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने जिले के सभी वरिष्ठ नेताओं की ओर से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह कदम जिले के विकास की दिशा में एक अहम मील का पत्थर साबित होगा।

नेताओं ने भरोसा जताया कि आने वाले समय में भी स्वास्थ्य सेवाओं समेत विकास के अन्य क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!