19 अगस्त को आयोजित भव्य समारोह में इस किताब का विमोचन किया गया, जिसमें समाज के प्रबुद्ध वर्ग की मौजूदगी ने इसे खास बना दिया।

किताब के अध्यायों में जीवन दर्शन
आकांक्षा की यह किताब दस अध्यायों में बंटी है, और हर अध्याय पाठक को भीतर से छू जाता है—
दिल की आवाज़ सुनो (When the Heart Whispers, Listen)
दया की शुरुआत घर से (Kindness Begins at Home)
छोटी चीज़ों का महत्व (The Small Things are Not Small)
दूसरों के लिए जगह बनाना (Holding Space for Others)
सहानुभूति की ताकत (The Soft Strength of Empathy)
घाव भी चमकते हैं (Scars That Shine)
खामोश क्रांतियाँ (Quiet Revolutions)
शोर के बिना प्रेम (Love Without Noise)
अराजकता में कोमल बने रहना (Gentle in the Chaos)
सुकून देने वाली हवा बनना (Becoming the Kind Wind)
हर अध्याय मानो एक आईना है, जिसमें पाठक खुद को नए नजरिये से देख सकता है।
पुस्तक की विशेषता
आकांक्षा ने पुस्तक की भूमिका में लिखा है –“कुछ किताबें अध्यायों से बनती हैं, लेकिन यह किताब ठहराव से बनी है।”
यही पंक्ति इस कृति की आत्मा है। किताब जीवन के उन क्षणों पर रोशनी डालती है, जो भले ही छोटे हों, लेकिन हमारे व्यक्तित्व को आकार देते हैं।

विमोचन और सम्मान
19 अगस्त को बालोद में हुए विमोचन समारोह में मुख्य अतिथि निकेश जी बरडिया, विशिष्ट अतिथि पद्मश्री डॉ. पुखराज जी बफ़ना एवं अन्य मंचस्थ अतिथियों ने किताब का लोकार्पण किया। इस मौके पर आकांक्षा जैन का सम्मान भी किया गया। उपस्थित लोगों ने कहा कि यह उपलब्धि बालोद की नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी है और आकांक्षा की लेखनी आने वाले समय में और ऊंचाइयां छुएगी।
दिल को छू जाने वाला संदेश
इस किताब का मूल भाव बेहद सरल और गहरा है—“आपको किसी को बचाने की ज़रूरत नहीं। बस उनके लिए ठंडी हवा बन जाइए, वह ठहराव जो उन्हें सुकून दे। दुनिया को ज़्यादा तेज़ आवाज़ वाले लोगों की नहीं, बल्कि सच्चे और कोमल इंसानों की ज़रूरत है।”




















