Skip to main content

प्रदेश रूचि

छत्तीसगढ़ की दो बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दमआधी रात में दुकान ध्वस्त करने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर उठे सवाल, तहसीलदार के फैसले के बाद निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगडौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव

बालोद जिले में चार नए महतारी सदन की स्वीकृति, महिलाओं के सशक्तिकरण को मिलेगी नई दिशा

बालोद।महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने बालोद जिले में चार नए महतारी सदन बनाने की स्वीकृति दी है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की इस पहल को जिले के जनप्रतिनिधियों ने ऐतिहासिक कदम बताया है।

जिला पंचायत सीईओ सुनील चंद्रवशी ने जानकारी दी कि बालोद विकासखंड के करहीभदर, गुरूर विकासखंड के कुलिया, और डौंडीलोहारा विकासखंड के जेवरतला रोड व सुरेगांव में 30-30 लाख रुपये की लागत से महतारी सदन बनाए जाएंगे। ये केंद्र ग्रामीण महिलाओं के लिए सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक गतिविधियों का हब बनेंगे।

जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर ने कहा कि यह स्वीकृति महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और ग्रामीण समाज को मजबूत करने की दिशा में सरकार का सराहनीय प्रयास है।
वरिष्ठ जनप्रतिनिधि चेमन देशमुख ने कहा कि महतारी सदन सिर्फ भवन नहीं होंगे, बल्कि ये महिलाओं की प्रगति और आत्मविश्वास का प्रतीक बनेंगे।
पूर्व सदस्य, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग यशवंत जैन ने कहा कि इस पहल से गाँव की महिलाएँ नई संभावनाओं की ओर बढ़ेंगी और उन्हें अपने कौशल को निखारने का अवसर मिलेगा।

जनप्रतिनिधियों ने एक स्वर में कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से बालोद जिले की महिलाओं को नई ताकत मिलेगी और ग्रामीण समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!