प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

गुंडरदेही में महिलाओं ने रंग-बिरंगे अंदाज़ में मनाया सावन महोत्सव,जिपं अध्यक्ष तारणी चंद्राकर भी हुई शामिल,बोले – बहनों का जोश देख मन खुश हो गया

 

बालोद |सावन का महीना वैसे भी खुशियों और मेलजोल का मौसम होता है, और इसी बहाने गुंडरदेही की महिलाओं ने एक खूबसूरत सांस्कृतिक आयोजन कर मिसाल पेश कर दी। ब्लॉक मुख्यालय में “नारी शक्ति” की ओर से आयोजित सावन महोत्सव में लोक संस्कृति, रंग-बिरंगे परिधान और सावनी गीतों की गूंज सुनाई दी।

इस खास मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं और महिलाओं के साथ उत्सव का आनंद लिया। उन्होंने सावनी गीतों में शामिल होकर माहौल को और खास बना दिया।

कार्यक्रम की खास बात रही – महिलाओं की पारंपरिक साज-सज्जा और लोकगीतों पर थिरकते कदम। किसी ने हरियर रंग की साड़ी पहनी थी तो कोई गोटेदार घाघरे में नजर आई। लोक गीतों, समूह नृत्य और मिलजुलकर की गई प्रस्तुतियों ने साफ दिखा दिया कि यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि अपनी परंपरा से जुड़ने का बहाना था।

जिपं अध्यक्ष तारणी चंद्राकर ने कहा – “गुंडरदेही के सावन महोत्सव में पहली बार आई हूं। यहां की बहनों का उत्साह और तैयारी देखकर दिल खुश हो गया। आगे भी मौका मिला तो जरूर ऐसे आयोजनों में शामिल होकर सबका हौसला बढ़ाऊंगी।”

 

महोत्सव में महिलाओं ने मिलकर पूरी व्यवस्था संभाली – मंच, साज-सज्जा, गीत, नृत्य से लेकर आतिथ्य तक सब कुछ उन्होंने खुद संभाला। इस आयोजन ने यह साबित कर दिया कि जब नारी शक्ति कुछ ठान ले, तो हर आयोजन खास बन जाता है।

सावन महोत्सव ने एक ओर जहां लोक परंपराओं को फिर से जीवंत किया, वहीं सामाजिक मेलजोल और महिला सशक्तिकरण का मजबूत संदेश भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!