प्रदेश रूचि

भाजपा संगठन में पिछड़ा वर्ग को बढ़ती भागीदारी: बालोद में मिलन-संवर्धन का संदेश

बालोद।भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में पिछड़ा वर्ग मोर्चा की भूमिका लगातार सशक्त होती जा रही है। इसी कड़ी में रविवार को बालोद जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित मिलन व स्वागत समारोह ने संगठनात्मक एकजुटता और सामाजिक समरसता का परिचायक पेश किया। इस आयोजन का केंद्र रहे नव नियुक्त भाजपा जिला प्रवक्ता जितेंद्र साहू, जिनके साथ ही पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महामंत्री चेतन साहू को भी भाजपा जिला संगठन का सदस्य बनाए जाने पर उनका अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, महामंत्री राकेश (छोटू) यादव, महामंत्री चेतन साहू, पूर्व महामंत्री भीमसेन निर्मलकर, उपाध्यक्ष गणेश राम साव, महावीर साहू, मंत्री शिव देवांगन, इंद्र कुमार पटेल, सोशल मीडिया प्रभारी बंशीलाल साहू, दुर्गा शंकर साहू, कार्यकारिणी सदस्य योगेश साहू समेत बड़ी संख्या में संगठन के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नव नियुक्त प्रवक्ता जितेंद्र साहू ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास जताया है, उसे वे पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ निभाएंगे। वहीं चेतन साहू ने भी संगठनात्मक जिम्मेदारी को सेवा का माध्यम बताते हुए कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय से काम करने की बात कही।

कार्यक्रम में सभी अतिथियों का पारंपरिक पुष्पहार और गमछा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया।
इस अवसर पर ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष जगत पाल सिन्हा, गवींद्रनाथ साहू, प्रितम साहू, हेमचंद्र, शंकरलाल, देवेंद्र साहू, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अरुण साहू, शहर मंडल महामंत्री नरेंद्र सोनवानी, झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ संयोजक दुर्जन साहू सहित भाजपा के विभिन्न मोर्चों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

राजनीतिक दृष्टिकोण से यह नियुक्ति भाजपा की सामाजिक समीकरणों को साधने की रणनीति का अहम हिस्सा मानी जा रही है, विशेष रूप से आगामी चुनावों के मद्देनजर पिछड़े वर्ग में संगठन की पकड़ को मजबूत करने की दिशा में यह कदम निर्णायक हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!