Skip to main content

प्रदेश रूचि

अब ‘संजय’ बताएगा हादसे का खतरा! IIT मद्रास के साथ छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक समझौता डेटा आधारित मॉडल से होगी ब्लैक स्पॉट की पहचान, घटेंगी सड़क दुर्घटनाएंबालोद में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा: दो युवक चाकू समेत गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाईप्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया टिप्पणी पर भाजयुमो का विरोध, सख्त कार्रवाई की मांगअब बड़े शहर जाने की जरूरत नहीं! बालोद में ही मिलेगी CGPSC, SSC, बैंकिंग-रेलवे की फ्री कोचिंग कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा की नई पहलनीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन तेज, भारी बारिश में प्रधानमंत्री का पुतला दहन; केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

मैनपाट में जुटे बीजेपी के दिग्गज: सांसद-विधायकों का तीन दिवसीय मंथन शुरू, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे दरिमा एयरपोर्ट

अंबिकापुर/मैनपाट। छत्तीसगढ़ के मैनपाट की ठंडी वादियों में इन दिनों सियासी गर्मी तेज है। मौका है भारतीय जनता पार्टी के त्रि-दिवसीय सांसद/विधायक प्रशिक्षण वर्ग का, जहां मंच से लेकर मैदान तक बीजेपी के दिग्गजों का जमावड़ा लगा है।

शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य, परिवार कल्याण और रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा जैसे ही दरिमा स्थित मां महामाया एयरपोर्ट पर उतरे, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अगवानी कर गर्मजोशी से स्वागत किया। साथ ही उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अमला भी मौजूद रहा।

तीन दिन… और एजेंडा क्लियर: लक्ष्य 2029, मजबूती से बीजेपी

मैनपाट में चल रहे इस प्रशिक्षण वर्ग में न केवल छत्तीसगढ़ के तमाम विधायक और सांसद भाग ले रहे हैं, बल्कि केंद्र के कई बड़े चेहरे भी खासतौर पर पहुंचे हैं।
👉 पार्टी की विचारधारा,
👉 सरकार की योजनाएं,
👉 जमीनी हकीकत और जनसंवाद कैसे बेहतर हो,
इन सभी विषयों पर यहां सघन चर्चा और कार्यशाला हो रही है।

बीजेपी का फोकस साफ है – 2029 की तैयारी अभी से और संगठन को और ज़मीन से जोड़ना।

क्यों खास है ये प्रशिक्षण वर्ग?

संगठन से जुड़े हर स्तर के जनप्रतिनिधि एक मंच पर हैं।

केंद्र और राज्य के बीच तालमेल को और मजबूत करने की रणनीति पर मंथन हो रहा है।

पंचायत से संसद तक बीजेपी की रीति-नीति को आमजन तक पहुंचाने के लिए फील्ड प्लान तैयार किया जा रहा है।

नड्डा की मौजूदगी का बड़ा मैसेज

जेपी नड्डा का आना सिर्फ प्रशिक्षण वर्ग तक सीमित नहीं है। यह साफ संकेत है कि पार्टी अब हर राज्य में नेतृत्व कौशल और प्रभावी संवाद को प्राथमिकता दे रही है। उनकी मौजूदगी ने कार्यकर्ताओं में उत्साह तो भरा ही है, साथ ही पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के विज़न को जमीनी नेताओं तक पहुंचाने का काम भी किया।

 मैनपाट की पहाड़ियों में राजनीतिक तपस्या का यह दौर सिर्फ एक प्रशिक्षण नहीं, बल्कि चुनावी मिशन की नींव है… और बीजेपी इसे बेहद गंभीरता से ले रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!