Skip to main content

प्रदेश रूचि

अब ‘संजय’ बताएगा हादसे का खतरा! IIT मद्रास के साथ छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक समझौता डेटा आधारित मॉडल से होगी ब्लैक स्पॉट की पहचान, घटेंगी सड़क दुर्घटनाएंबालोद में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा: दो युवक चाकू समेत गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाईप्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया टिप्पणी पर भाजयुमो का विरोध, सख्त कार्रवाई की मांगअब बड़े शहर जाने की जरूरत नहीं! बालोद में ही मिलेगी CGPSC, SSC, बैंकिंग-रेलवे की फ्री कोचिंग कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा की नई पहलनीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन तेज, भारी बारिश में प्रधानमंत्री का पुतला दहन; केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

तेंदूपत्ता संग्राहकों के नंगे पांव अब नहीं चलेंगे! ‘चरण पादुका योजना’ का फिर से आगाज – CM साय ने पहनाकर जताया सम्मान

जामगांव, दुर्ग | छत्तीसगढ़ के लाखों तेंदूपत्ता संग्राहकों को राहत और सम्मान की सौगात मिली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज दुर्ग जिले के जामगांव में महिला संग्राहकों को अपने हाथों से चप्पल पहनाकर ‘चरण पादुका योजना’ का दोबारा शुभारंभ किया। इस योजना के तहत अब 12 लाख 40 हजार से ज्यादा संग्राहकों को मुफ़्त चरण पादुका दी जाएंगी।

सीएम साय ने इस मौके पर कहा – “ये सिर्फ चप्पल नहीं है… ये उन लोगों के श्रम, स्वाभिमान और संघर्ष को सम्मान देने का जरिया है, जो जंगलों में दिनभर पत्ते चुनते हैं ताकि अपने परिवार का पेट भर सकें।”

 

क्यों खास है ये योजना?

तेंदूपत्ता संग्राहकों को जंगलों में नंगे पांव चलना पड़ता है, जिससे उन्हें अक्सर चोटें और संक्रमण होते हैं।

चरण पादुका योजना‘ उनके पैरों की सुरक्षा के साथ-साथ उनके आत्मसम्मान को भी बढ़ाती है।

यह योजना मोदी सरकार की “गारंटी” का हिस्सा है, जिसे छत्तीसगढ़ की नई सरकार ने जमीनी स्तर पर लागू किया है।

सीएम साय का बड़ा बयान

मुख्यमंत्री ने साफ तौर पर कहा कि यह योजना सिर्फ चप्पल बांटने की स्कीम नहीं है, बल्कि वनवासियों की जिंदगी को बेहतर बनाने का संकल्प है।

 “तेंदूपत्ता संग्राहक हमारे राज्य की अर्थव्यवस्था और वनोपज परंपरा की रीढ़ हैं। उनकी मेहनत से ही ये परंपरा जीवित है। हमने वादा किया था, आज उसे निभा रहे हैं।”

मोदी की गारंटी का असर दिखने लगा

मुख्यमंत्री ने ‘चरण पादुका योजना’ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी करार देते हुए कहा कि हर योजना, हर लाभ अब सीधे ज़रूरतमंदों तक पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में संग्राहकों को अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी ताकि उनका जीवन और सुरक्षित, और गरिमामय हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!