बालोद। भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भाजपा मंडल देवरी द्वारा “बलिदान दिवस” का आयोजन शक्ति केंद्र पिनकापार स्थित आदिवासी भवन में किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

कार्यक्रम की शुरुआत पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुई। वक्ताओं ने डॉ. मुखर्जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने भारत की एकता, अखंडता और स्वाभिमान के लिए अपना सर्वस्व बलिदान किया। उनका जीवन राष्ट्र सेवा के प्रति अद्भुत समर्पण का प्रतीक है।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष किशोरी साहू, मंडल अध्यक्ष विवेक वैष्णव, पोषण बनपेला एवं कार्यक्रम संयोजक रामलाल नायक ने डॉ. मुखर्जी के सिद्धांतों को आत्मसात करने का आह्वान करते हुए केंद्र सरकार की योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन और आयुष्मान भारत की सफलता को रेखांकित किया।
विशिष्ट उपस्थिति: कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य प्रभाराम नायक, प्रदेश मछुआ प्रकोष्ठ के शिव धरमगुड़े, रमेश सोनवानी, नरेंद्र हिरवानी, महामंत्री टूमन साहू, राधेश्याम देवांगन, कोषाध्यक्ष नरेश साहू, सदस्य नरेश सोनी, चित्रलेखा साहू, दुलारी देवांगन, सरपंच नेमिन साहू, ऊर्मिला साहू, पुनिया ठाकुर, रवि साहू, धन्ना विश्वकर्मा, जाग्रत देवांगन, डिलेश्वर भूआर्य, शुभम देशमुख, साहेब सिग, चिन्ता राम साहू, राजेन्द्र शर्मा, देवेन्द्र देवांगन, जगदीश देवांगन, कमलेश सोनी, डोमन लाल साहू, डोमन साहू व खुबलाल साहू सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया, जिससे भाजपा की सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता उजागर हुई।
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री टूमन साहू ने किया तथा आभार महामंत्री राधेश्याम देवांगन ने व्यक्त किया।




















