भीषण समुद्री अग्निकांड में भारतीय नौसेना का साहसिक ऑपरेशन,सेना ने हवा से बचाव दल को उतारकर बचाई जानें, जलते जहाज से शुरू हुआ टग मिशन
बालोद/नई दिल्ली।अरब सागर में भीषण आग की चपेट में आए मालवाहक पोत एमवी वान हाई 503 पर सवार लोगों की जान बचाने के लिए भारतीय नौसेना ने 13 जून को अत्यंत साहसिक और चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन को अंजाम दिया। नौसेना ने अपने प्रशिक्षित बचाव दल को हवाई मार्ग से जलते जहाज पर उतारकर समय रहते हालात को काबू में लिया।
कोच्चि स्थित नौसैनिक अड्डे आईएनएस गरुड़ से सी किंग हेलीकॉप्टर के माध्यम से बचाव दल को रवाना किया गया। खराब मौसम, ऊँची लहरों और जहाज पर फैली आग की विकट परिस्थितियों में भी हेलीकॉप्टर चालक दल ने अपने मिशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। बचाव दल को जहाज पर एरियल स्लिंग की मदद से उतारा गया।
जहाज पर पहुंचते ही बचाव दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रस्सी को निकटवर्ती टगबोट “ऑफशोर वॉरियर” से जोड़ा। इस लिंक की सहायता से जहाज को नियंत्रण में लेकर उसे खींचने का अभियान भी तत्काल शुरू कर दिया गया।
QPYW.jpg)
मल्टी एजेंसी रेस्क्यू ऑपरेशन
इस ऑपरेशन को भारतीय तटरक्षक बल और अन्य समुद्री सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय में संचालित किया जा रहा है। भारतीय नौसेना के पोत आईएनएस शारदा और सहयोगी पोत ओएसवी एमवी ट्राइटन लिबर्टी भी रेस्क्यू मिशन में सक्रिय हैं।
नौसेना के जांबाजों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
नौसेना के इस तेजतर्रार और जोखिमपूर्ण ऑपरेशन की वजह से बड़ी जनहानि टल गई। जहाज पर सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना और जहाज को रस्सी से नियंत्रित करना, दोनों ही कार्यों को युद्धस्तर पर अंजाम दिया गया।
K29A.jpg)
नौसेना की प्रतिक्रिया
भारतीय नौसेना ने बयान में कहा है कि “हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता मानव जीवन की सुरक्षा है। हमारी टीमें हर संकट में तत्पर हैं और समुद्र में किसी भी आपात स्थिति से निपटने में पूरी तरह सक्षम हैं।”




















