प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

गिरफ्त में आया चेक बाउंस का आरोपी आशीष गोलछा, महाराष्ट्र के गोंदिया से पकड़ी गई पुलिस को बड़ी सफलता

जिला मुख्यालय में निवेश के नाम पर लाखों की ठगी के लग रहे आरोप, कई और मामलों के खुलासे की संभावना

बालोद। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) कोर्ट बालोद के आदेश पर चेक बाउंस के एक पुराने मामले में फरार चल रहे आरोपी आशीष गोलछा को बालोद पुलिस ने महाराष्ट्र के गोंदिया से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता मानी जा रही है, क्योंकि आरोपी पिछले कई महीनों से गिरफ्तारी वारंट के बावजूद फरार था।

आशीष गोलछा, बालोद शहर के सदर बाजार में सोने-चांदी की दुकान संचालित करता था। उसके विरुद्ध पीड़ित धीरज शर्मा ने चेक बाउंस का प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया था, जिसके आधार पर न्यायालय ने धारा 138 के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। बताया जा रहा है कि आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी कई बार वारंट जारी हुए थे, लेकिन वह पुलिस की पकड़ से बाहर रहा।

इस बार बालोद पुलिस ने तकनीकी सूचनाओं और मुखबिरों के सहयोग से गंभीर प्रयास कर आरोपी को महाराष्ट्र के गोंदिया शहर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसे बालोद लाया गया और नियमानुसार न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

आरोप: निवेश के नाम पर लाखों की ठगी

केवल चेक बाउंस ही नहीं, आरोपी आशीष गोलछा पर जिले में कई लोगों से पैसे दुगुना करने, सोने में निवेश और अन्य योजनाओं के नाम पर लाखों रुपये ऐंठने के आरोप भी सामने आए हैं। पीड़ित धीरज शर्मा ने बताया कि बालोद जिले के कई नागरिकों की गाढ़ी कमाई आशीष गोलछा के पास फंसी हुई है।
कुछ पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत नहीं की, क्योंकि वे या तो विश्वास में थे या सामाजिक बदनामी के डर से सामने नहीं आए। अब आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ऐसे अन्य मामलों के सामने आने की भी संभावना है।

सख्त कार्रवाई की मांग

मामले को लेकर पीड़ित धीरज शर्मा सहित उनके  समर्थको ने इस गिरफ्तारी को सराहते हुए मांग की है कि ऐसे ठगों पर ठोस और त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए, जिससे अन्य पीड़ितों को न्याय मिल सके और समाज में ठोस संदेश जाए।

 सूत्रों की मानें तो..आशीष गोलछा के खिलाफ और भी शिकायतें दर्ज हो सकती हैं। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है और पुलिस संभावित पीड़ितों से सामने आने की अपील कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!