राजीव भवन से उठी विरोध की आवाज़ सैकड़ों की संख्या में एकत्रित कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार लगातार ईडी जैसी संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर विपक्ष को दबाने का प्रयास कर रही है। कार्यकर्ताओं ने राजीव भवन के भीतर पुतले को आग के हवाले किया और जैसे ही उसे बाहर लाया गया, पुलिस ने रोकने की कोशिश की, जिससे स्थिति कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गई।
कांग्रेस नेताओं ने संयुक्त रूप से कहा— “भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में सत्ता पक्ष द्वारा संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करना अत्यंत निंदनीय और शर्मनाक है। भाजपा सरकार प्रतिशोध की राजनीति कर रही है, जिसे कांग्रेस कभी स्वीकार नहीं करेगी।”

विमान दुर्घटना में मृतकों को श्रद्धांजलि
इसी कार्यक्रम के दौरान, कांग्रेसजनों ने अहमदाबाद में गुरुवार को हुई विमान दुर्घटना पर शोक जताया। मौन रैली के रूप में राजीव भवन से जय स्तंभ चौक तक मार्च निकाला गया, जहां मोमबत्तियाँ जलाकर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
पुतला दहन और श्रद्धांजलि कार्यक्रम में ये रहे शामिल:चंद्रेश हिरवानी, डोर्मेंद्र भेड़िया, भैया राम सिंहा, कृष्णा दुबे, रतिराम कोसमा, प्रेमचंद क्षीरसागर, धीरज उपाध्याय, नरेंद्र सिंन्हा, अनिल यादव, अंचल प्रकाश साहू, रवि जायसवाल, दाऊद खान, के. ईश्वर राव, लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, कमल टूवानी, हरचरण कत्याल, अनिल चेनानी, देवेंद्र साहू, रीता सोनी, चमेली साहू, वैभव साहू, यस परचानी, आबिद खान, सुनील मांडवी, देवेंद्र साहू, पवन साहू, मनोज ठाकुर, निर्देश पटेल, विनोद बंटी शर्मा, सुमित शर्मा, सतीश यादव, कमलेश श्रीवास्तव, नारायण साहू, ऐनु साहू, राजकुमार प्रभाकर, धर्मेंद्र रामटेक, वैभव शर्मा, साजन पटेल, मेघनाथ साहू, लोकनाथ निषाद, दिनेश साहू, चंद्रहास साहू, अनिल सुथार, राकेश उइके सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।




















