प्रदेश रूचि

कही रंगो की बौछारें…और नगाड़ों की थाप पर मनाई होली..तो बालोद जिले के इस गांव में लोग अंगारों में चलकर दी होली की शुभकामनाएंशिक्षा विभाग में 30 वर्षो से लंबित प्राचार्य पद भर्ती प्रकिया पूर्णता की ओर…इस प्रक्रिया पर शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों की क्या है प्रतिक्रियाछग के इस राष्ट्रीय उद्यान को यूनेस्को की विश्व धरोहर की अस्थायी सूची में किया गया शामिल…सीएम ने दी बधाई और बोलेतांदुला डुबान क्षेत्र में तरबूज के खेती तथा गिधाली में किसान कालिन्द्री के खेत में पहुंचे कलेक्टर चंद्रवाल….शाक-सब्जी उत्पादन कार्य का लिया जायजाबालोद शहरवासियों की बहुप्रतिक्षित मांग हुई पूरी.. नया बस स्टैंड में खुला पुलिस सहायता केंद्र


कही रंगो की बौछारें…और नगाड़ों की थाप पर मनाई होली..तो बालोद जिले के इस गांव में लोग अंगारों में चलकर दी होली की शुभकामनाएं

बालोद-बालोद जिले के डोंडीलोहारा ब्लाक के ग्राम जाटादाह में होलिका दहन के बाद सुबह अंगारों पर नंगे पैर चलने की परंपरा आज भी जीवित है। पौराणिक मान्यता अनुसार होलिका दहन के सुबह उस अंगारे में चलने से लोगों की मनोकामना पूर्ण होती है।गांव को आपदा से और खुद को विभिन्न बीमारियों और संकटो से दूर रखने के लिए ग्रामीण इस परंपरा को निभाते हैं। लगभग सौ साल पुरानी इस परंपरा में गांव के बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक नंगे पैर धधकते अंगारों पर ऐसे चलते हैं, मानो सामान्य जमीन पर चल रहे हों। उनके पैरों में न तो काई छाला पड़ता है और न ही किसी तरह की तकलीफ अंगारों पर चलते समय होती है।


आज भी परंपरा को निभा रहे है ग्रामीण

गांव के चौराहे पर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना के बाद ग्रामीणों के सहयोग से होलिका दहन किया जाता है। इसके बाद अंगारों पर नंगे पैर निकालने का सिलसिला शुरू होता है। यह परंपरा कब शुरू हुई और किसने शुरू की, इसकी सटीक जानकारी किसी के पास नहीं है। लेकन ग्रामीण श्रद्धा के साथ इसे निभा रहे हैं।

जाटादाह में होलिका के अंगारों पर चलते हैं पैदल

डौंडीलोहारा में तहसील मुख्यालय से चार किलोमीटर दूर दल्लीराजहरा मार्ग पर स्थित ग्राम जाटादाह में होलिका दहन के बाद महिलाओं को छोड़कर बच्चे, युवा व बुजुर्ग होली जलने के बाद बचे हुए अंगारों पर नंगे पैर चलते हैं। वहां छोटे-छोटे बच्चे बिना किसी डर के अंगारों पर नंगे पैर आना-जाना करते हैं।

100 वर्षों से अधिक समय से परंपरा

इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया की पूरे गांव में होलिका दहन एक ही स्थान पर किया जाता है। बताया कि यह परंपरा लगभग 100 वर्षों से भी अधिक समय से चल रही है। इस दौरान युवा जलते हुए अंगारों पर नंगे पैर चलते हैं, पर उन्हें खरोंच तक नहीं आती। इस परंपरा को आज भी ग्रामीण निभा रहे है।इस आयोजन को देखने के लिए आस पास व दूर दराज के ग्रामीण बड़ी सँख्या में पहुँचते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!