Skip to main content

प्रदेश रूचि

आधी रात में दुकान ध्वस्त करने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर उठे सवाल, तहसीलदार के फैसले के बाद निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगडौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्तावजगतरा में बनेगी नई कृषि उपज मंडी, कलेक्टर ने स्थल निरीक्षण कर यातायात, पार्किंग और सुगम आवागमन के दिए अहम निर्देश

जिला पंचायत और जनपद पंचायत अध्यक्ष चुनाव का अधिसूचना जारी…इस तारीख को होगा अध्यक्ष चुनाव

बालोद।छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जिला एवं जनपद पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन एवं निर्वाचन की अधिसूचना का प्रकाशन एवं प्रथम सम्मिलन आयोजन की समय-सारणी जारी कर दी है।जनपद पंचायत के सदस्यों के निर्वाचन के प्रकाशन की अधिसूचना जारी करने एवं जनपद पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन हेतु निर्वाचित सदस्यों को सूचना जारी करने की तिथि 27 फरवरी 2025 को निर्धारित की गई है। इसके अंतर्गत जनपद पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन हेतु सम्मिलन तथा जनपद पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन के प्रकाशन की अधिसूचना जारी करने एवं जनपद पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्यों को जनपद पंचायत के प्रथम सम्मेलन की सूचना जारी करने की तिथि 04 मार्च निर्धारित की गई है। इसके साथ ही जनपद पंचायत के प्रथम सम्मिलन (विशेष) का आयोजन 07 मार्च 2025 को किया जाएगा।इसी तरह जिला पंचायत के सदस्यों के निर्वाचान के प्रकाशन की अधिसूचना जारी करने एवं जिला पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन हेतु निर्वाचित सदस्यों को सूचना जारी करने की तिथि 27 फरवरी 2025 को निर्धारित की गई है। जिला पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन हेतु सम्मिलन तथा जिला पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन के प्रकाशन की अधिसूचना जारी करने तथा जिला पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्यों को जिला पंचायत के प्रथम सम्मिलन की सूचना जारी करने की तिथि 05 मार्च 2025 निर्धारित की गई है। जिला पंचायत के प्रथम सम्मिलन (विशेष) का आयोजन 10 मार्च 2025 को किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!