Skip to main content

प्रदेश रूचि

डौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्तावजगतरा में बनेगी नई कृषि उपज मंडी, कलेक्टर ने स्थल निरीक्षण कर यातायात, पार्किंग और सुगम आवागमन के दिए अहम निर्देशसाय सरकार का बड़ा फैसला: हर विकासखंड में विकसित होंगे गौधाम, पंचायतों को मिलेगी अहम जिम्मेदारी

विकासकार्य के नाम पर कर दिया सड़क बंद…आम लोग हो रहे परेशान..बालोद जिला मुख्यालय के इस वार्ड का मामला

बालोद- ठेकेदार की मनमानी और लापरवाही का खामियाजा वार्डवासियो को भुगतना पड़ रहा है। आलम यह है कि दूध गंगा प्रबंधन द्वारा दूध गंगा वाली गली में 16 वार्ड में भवन निर्माण के दौरान सामग्रियों ,मिक्चर मशीन को सड़क के बीचों बीच रख दिया है जिसके कारण वार्डवासियों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।जानकारी के अनुसार बालोद पालिका क्षेत्र के शिकारी पारा वार्ड 16 में दूध गंगा दुकान का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण में उपयोग की जाने सामग्री, रेत गिट्टी मिक्श्चचर मशीन को सड़कों के बीचों बीच रख दिया गया है। आम जनता की सुविधा को लेकर बनी सड़क पर निर्माण सामग्री डलवाने पर हर दिन आवागमन में लोगों को परेशानी हो रही है। रात्रि के अंधेरे में दिखाई नहीं देने पर इससे टकराकर कई लोग चोटिल, घायल हो रहे हैं। परेशान व जागरूक लोगों के पालिका प्रशासन को समस्या से अवगत करवाने व अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने से इनमें रोष है।वार्डवासियों ने बताया कि सड़क के बीच डाली निर्माण सामग्री पर आवागमन में राहगीरों, वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। रात्रि के अंधेरे पर सड़क पर रखी निर्माण सामग्री दिखाई नहीं देती है। इस पर कई वाहन चालक इससे टकराकर चोटिल, घायल हो रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!