Skip to main content

प्रदेश रूचि

डौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्तावजगतरा में बनेगी नई कृषि उपज मंडी, कलेक्टर ने स्थल निरीक्षण कर यातायात, पार्किंग और सुगम आवागमन के दिए अहम निर्देशसाय सरकार का बड़ा फैसला: हर विकासखंड में विकसित होंगे गौधाम, पंचायतों को मिलेगी अहम जिम्मेदारी

उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वच्छाग्राहीयो का हुआ सम्मान.. सीईओ बोले ग्राम के विकास में स्वच्छाग्राहियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण

बालोद, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वच्छाग्राही दीदीयों एवं सरपंच, सचिवों के सम्मान समारोह में कहा कि ग्राम के विकास में स्वच्छाग्राहियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंनें कहा कि स्वच्छता के बिना स्वस्थ्य समाज की कल्पना नही की जा सकती है। डॉ. कन्नौजे ने सरपंच, सचिव एवं स्वच्छाग्राही दीदीयों से चर्चा करते हुए कहा कि स्वच्छता पर्यावरण के लिए अत्यंत आवश्यक है। सिंगल यूज प्लास्टिक का कम से कम उपयोग कर प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभाव से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता से संबंधित गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कर स्वच्छ पर्यावरण का निर्माण करना है। उल्लेखनीय है कि जिला पंचायत के सभाकक्ष में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वच्छाग्राही दीदीयों एवं सरपंच, सचिवों के सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उत्कृष्ट मॉडल ग्राम पंचायत, सामुदायिक शौचालय, व्यक्तिगत शौचालय, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं फिकल स्लज ट्रीटमेन्ट प्लांट में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम पंचायतों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर उपसंचालक पंचायत  आकाश सोनी, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अधिकारी-कर्मचारी तथा ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सचिव एवं स्वच्छाग्राही उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!