Skip to main content

प्रदेश रूचि

दिसंबर में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी! बंगाल, गुजरात और महाराष्ट्र रूट की कई ट्रेनें रद्द, बिलासपुर-दुर्ग समेत हावड़ा, मुंबई, सूरत और अहमदाबाद जाने वाले यात्री रहें सतर्कदिवाली से पहले मिठाई-पनीर फैक्ट्रियों में छापा, कहीं एक्सपायरी दूध तो कहीं गंदगी के बीच तैयार हो रही थीं मिठाइयांबालोद में विज्ञान केंद्र से लेकर 223 करोड़ की सड़क तक, शिक्षा, डिजिटल कृषि, जनशिकायतों और देश की सियासत पर प्रदेशरुचि की खास पड़ताल5 करोड़ के विज्ञान केंद्र पर रोक लगाने की मांग, CM को पत्र; डौंडी में लाल पानी और बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा उठायाजयकारों, माता सेवा गीतों और आतिशबाजी के बीच मां दुर्गा को दी गई विदाई

बालोद जिले के इस गांव पितृ भोज के बाद ग्रामीणों का तबियत बिगड़ा..मामले की जानकारी के बाद पहुंचे विधायक..स्वास्थ्य विभाग की भी लापरवाही आई सामने

बालोद जिले के डौंडी लोहारा ब्लाक अंतर्गत खामभाट में पितृ भोज खाने गए 84 ग्रामीणों को उल्टी दस्त की शिकायत के मामला सामने आया है जिसमे 22 बच्चे भी शामिल है वही 36 वर्षीय और 12 साल के बच्चे की हालत गम्भीर होने के बाद उन्हें राजनांदगांव के मेडिकल कालेज में रेफर किया गया है। पूरे मामले में मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीण इस पितृ भोज के बाद गांव के खेत से लगे बोर का पानी पिए थे जिसके बाद लोगो को उल्टी दस्त की शिकायत आने लगी वही मामले में एक के बाद एक लगातार मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद गांव के ही स्कूल में अस्थाई।कैंप लगाकर इलाज किया गया ।

वही इलाज के दौरान स्वास्थ्य विभाग की एक बड़ी लापरवाही देखने को मिली उल्टी दस्त के लगातार शिकायत के दौरान एक ग्रामीण महिला और बच्चे का स्वास्थ्य बिगड़ने से उन्हें गांव से डौंडी लोहारा अस्पताल लाया गया और उसके बाद भी हालत में सुधार नही होने के बाद फिर राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया जहां पर फिलहाल दोनो की हालत स्थिर बताई जा रही है।

मामले की जानकारी के बाद गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद भी खामभाट पहुंचे जहां पर विधायक ने सभी मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य और उपचार की जानकारी ली जिसके बाद डॉक्टरों को बेहतर इलाज करने के लिए निर्देशित करते नजर आए वही विधायक कुंवर सिंह निषाद गांव से लगे बोर के पास पहुंचकर जायजा लिए और बोर के पानी की जांच के लिए भी अधिकारियो से कहे तथा ग्रामीणों से उक्त बोर के पानी का उपयोग नही करने की अपील किए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!