Skip to main content

प्रदेश रूचि

दिसंबर में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी! बंगाल, गुजरात और महाराष्ट्र रूट की कई ट्रेनें रद्द, बिलासपुर-दुर्ग समेत हावड़ा, मुंबई, सूरत और अहमदाबाद जाने वाले यात्री रहें सतर्कदिवाली से पहले मिठाई-पनीर फैक्ट्रियों में छापा, कहीं एक्सपायरी दूध तो कहीं गंदगी के बीच तैयार हो रही थीं मिठाइयांबालोद में विज्ञान केंद्र से लेकर 223 करोड़ की सड़क तक, शिक्षा, डिजिटल कृषि, जनशिकायतों और देश की सियासत पर प्रदेशरुचि की खास पड़ताल5 करोड़ के विज्ञान केंद्र पर रोक लगाने की मांग, CM को पत्र; डौंडी में लाल पानी और बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा उठायाजयकारों, माता सेवा गीतों और आतिशबाजी के बीच मां दुर्गा को दी गई विदाई

कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और शिवसेना(शिंदे) विधायक संजय गायकवाड़ का पुतला दहन

बालोद।कांग्रेस सांसद औऱ नेता विपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और शिवसेना (शिंदे) विधायक संजय गायकवाड़ द्वारा अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने के खिलाफ आज जिला काग्रेस कमेटी और जिला युवा काग्रेस द्वारा जयस्तंभ चौक में दोनो नेताओं का पुतला दहन कर विरोध किया है। इस दौरान पुतले को लेकर पुलिस और काग्रेस के कार्यकर्ताओं में झुमाझटकी का दौर चलता रहा।इस बीच कार्यकर्ताओं ने पुतले को आग के हवाले कर दोनो नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया गया। कार्यक्रम में विधायक संगीता सिन्हा,जिला काग्रेस अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर, रतिराम कोसमा,रामजी भाई पटेल, ब्लाक काग्रेस अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी,शहर काग्रेस अध्यक्ष अनिल यादव,जिला युवा काग्रेस अध्यक्ष प्रशांत बोकडे, दाऊद खान,रतिराम कोसमा,सतीश यादव सहित कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

 

इस बीच संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा ने बताया की केंद्रीय मंत्री द्वारा देश के नेता प्रतिपक्ष को आतंकवादी कहा जाना अत्यंत निंदनीय है और हम कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता इसका घोर विरोध करते है और जब से देश में मोदी की सरकार आई है तबसे जनता त्राहि त्राहि हों गई है और साथ ही शिंदे गुट के लोगो ने हमारे राहुल गांधी के लिए बहुत ही गलत शब्द का प्रयोग किया है जीभ काटकर लाने की बात बहुत ही निंदनीय है और इस तरह की दादागिरी पूरे देश में चल रहा है आज हमारे देश की महिलाए और जनता भी सुरक्षित नहीं है और केंद्रीय मंत्री व शिंदे गुट पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए और इनको अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।

 

बता दें कि पिछले दिनें केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने विवादित बयान देते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को आतंकवादी बताया था। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश के नंबर वन आतंकवादी हैं क्योंकि वो इस देश को बांटना चाहते हैं। इनको देश से कोई लेना देना नहीं है। इसी तरह शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ने हालिया दिनों में राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी की जीभ काटने वाले को 11 लाख का इनाम दिया जाएगा। वहीं, रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा आगे कहा था कि राहुल गांधी भारतीय नहीं हैं, उन्होंने अपना ज्यादातर समय बाहर बिताया है। उन्हें अपने देश से ज्यादा प्यार नहीं है, क्योंकि वह विदेश जाकर हर बात को गलत तरीके से कहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!