प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

अर्जुंदा केशरिया कालोनी के सुने मकान से अज्ञात चोरों ने कीये सोने चांदी व एक लाख नकदी सहित 05 लाख 30 हजार पार

बालोद।जिले के अर्जुंदा नगर के केशरिया कालोनी में एक सुने मकान को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने सोने चांदी के जेवरात और 01लाख रूपए नकदी रकम सहित 05 लाख 30 हजार रुपए पार कर दिया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।संजूरानी गोस्वामी ने पुलिस को बताया कि मेरे पिताजी का स्वास्थ्य खराब होने से घर में ताला लगाकर 108 एम्बुलेंस से ईलाज कराने स्पर्श अस्पताल दुर्ग गये थे कि सोमवार को सुबह 08 बजे पडोसी दुष्यंत देवांगन द्वारा फोन के माध्यम से घर का ताला टुटने की जानकारी देने पर मैं वापस अपने घर आकर देखी तो मेरे रूम व मां के रूम का सामान बिखरा पडा था व आलमारी का लकर टुटा हुआ था तथा आलमारी में रखे सोने के आभूषण – 01 नग सोने का चोकर 2.20 तोला , 01 नग सोने का रानी हार 2 तोला, 01 नग सोने का हार- 2.50 तोला, एक नग सोने का मंगलसूत्र जिसमें 01 सोने का लाकेट व 08 सोने का गेहूं दाना लगा हुआ, 01 नग सोने का मंगलसूत्र जिसमें 02 सोने की पत्ती लगा हुआ, 02 नग सोने का चैन, 01 जोडी सोने का झुमका, 01 जोडी सोने का कंगन, 02 नग सोने की अंगूठी, 05 जोडी सोने का आयरिंग व चांदी के आभूषण 02 जोडी चांदी का मोटा पायल, 02 जोडी चांदी का पतला पायल, 04 नग चांदी का बिछिया, 01 नग चांदी का करधन, 06 नग चांदी के छोटे-छोटे भगवान की मूर्तियां, करीबन आधा किलो चांदी के सिक्के, 01 नग सोनी कंपनी का कैमरा व नगदी रकम 01 लाख रूपये सहित करीबन 05 लाख 30 हजार रूपये को कोई अज्ञात चोर द्वारा दिनांक 15 व 16 सितंबर के सुबह करीबन 08 बजे मध्य घर में लगे ताला को तोडकर घर अन्दर प्रवेश कर चोरी कर ले गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!