Skip to main content

प्रदेश रूचि

मुख्यमंत्री से सकारात्मक चर्चा के बाद पटवारियों की हड़ताल स्थगित, वेतन विसंगति और पदोन्नति पर बनेगी उच्चस्तरीय समितिसामाजिक एकजुटता, संस्कार और कुरीतियों के उन्मूलन पर साहू समाज का मंथन; युवाओं, मातृशक्ति और नई पीढ़ी की भूमिका पर दिया जोरकिसानों की समृद्धि के लिए साय सरकार के फैसले ऐतिहासिक, कृषक उन्नति योजना से 25 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभ : शशि पवारकलेक्टर की सक्रियता का दिखा असर, धान खरीदी में बालोद प्रदेश में अग्रणी; 6 हजार किसानों से खरीदी, 3,140 को रकबा सुधार से राहतलोकतंत्र सेनानियों के सम्मान का साक्षी बना मुख्यमंत्री निवास, बालोद के कृष्णकांत पवार का हुआ सम्मान

प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से मिला कुंती बाई को पक्का आशियाना

बालोद।जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ संजय कन्नौजे ने आज जिले के सुदूर वनांचल के ग्राम मुल्लेगुड़ा में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने योजना से लाभान्वित हितग्राही लक्ष्मण राम, श्याम सिंह एवं सकुन बाई तथा ग्राम पचांयत मालगांव, हर्राठेमा के अन्य हितग्राहियों के आवासों का औचक निरीक्षण किया। सीईओ डाॅ. कन्नौजे ने संबंधित अधिकारियों को आवास निर्माण में मटेरियल, राजमिस्त्री, बैंक आदि समस्याओं का त्वरित निराकरण कर आवास निर्माण के कार्य को शतप्रतिशत गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। इस दौरान उप संचालक पंचायत आकाश सोनी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में मिला कुंती बाई को पक्का आशियाना

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लाभ जिले के डौण्डीलोहारा विकासखंड के सुदूर वनांचल के ग्राम बंजारी निवासी कुंती बाई को भी मिला। आज उनके सपनों का पक्का आशियाना मिलने से वे बहुत ही खुश हैं। कुंती बाई ने बताया कि 2022 में अपने पति की मृत्यु पश्चात् वे दिहाड़ी मजदूरी के सहारे 02 बच्चो की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। इसके साथ ही छत युक्त पक्के मकान का निर्माण करना एक सपने जैसा था। वे गांव में एक खपरैल युक्त कच्ची घर में रहती थी परंतु अब प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत् मेरा प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ तथा प्रशासन के सहयोग से मेरे अपने सपनों के पक्के आशियाना का निर्माण हुआ। कुंती बाई ने बताया कि उन्हें राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना का लाभ प्रतिमाह मिल रहा है। इसके साथ ही शौचालय, नल जल तथा उज्ज्वला योजना के माध्यम से गैस व अन्य योजनाओ का लाभ मिला है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा जिला प्रशासन को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!