Skip to main content

प्रदेश रूचि

मुख्यमंत्री से सकारात्मक चर्चा के बाद पटवारियों की हड़ताल स्थगित, वेतन विसंगति और पदोन्नति पर बनेगी उच्चस्तरीय समितिसामाजिक एकजुटता, संस्कार और कुरीतियों के उन्मूलन पर साहू समाज का मंथन; युवाओं, मातृशक्ति और नई पीढ़ी की भूमिका पर दिया जोरकिसानों की समृद्धि के लिए साय सरकार के फैसले ऐतिहासिक, कृषक उन्नति योजना से 25 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभ : शशि पवारकलेक्टर की सक्रियता का दिखा असर, धान खरीदी में बालोद प्रदेश में अग्रणी; 6 हजार किसानों से खरीदी, 3,140 को रकबा सुधार से राहतलोकतंत्र सेनानियों के सम्मान का साक्षी बना मुख्यमंत्री निवास, बालोद के कृष्णकांत पवार का हुआ सम्मान

बिग ब्रेकिंग बालोद…करोड़ों के खर्च के बाद भी नही सुधरे स्कूलों की हालत..छत का प्लास्टर गिरने से 4 बच्चे हुए घायल

बालोद :- बालोद जिले में स्कूल जतन योजना के नाम पर भले ही करोड़ों रुपए खर्च कर दिया गया है। लेकिन स्कूलों की हालत में सुधार अब तक नही हुआ है । बारिश के दिनो मे जहां टपकते छत के वीडियो सामने आए थे वही अब जर्जर छत गिरने से बच्चो के घायल होने के भी मामले सामने आ रहे है। ऐसा ही मामला सामने आया है बालोद जिले के डौडीलोहारा विकासखंड के कोरगुड़ा गांव में स्कूल के छत का प्लास्टर गिरा है इस पूरे घटना में 4 बच्चे हुए घायल हुए है जिसमे 1 बच्चे के सिर पर चोट लगी है तथा एक बच्चे के आंख के ऊपर भी चोट आई है पूरे मामले में 1 बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ है ।

मिली जानकारी के अनुसार घायल सभी छात्र कक्षा 5 वी में अध्यनरत है। स्थानीय लोगो के अनुसार घटना के बाद ग्रामीणों ने मामले की जानकारी स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दी गई थी लेकिन मामले की जानकारी के बाद भी काफी देर तक बच्चो को स्वास्थ्य लाभ के चिकित्सा सुविधा नही मिल पाई वही घटना के काफी देर बाद 108 एंबुलेंस पहुंची जिसके बाद बच्चो को बालोद जिला अस्पताल लाया गया। वही मामले की जानकारी के बाद डौंडी लोहारा एसडीएम भी मौके पर पहुंच हालात का जायजा लिया। बहरहाल सभी बच्चो की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

 

कृपया खबर चोरी न करे..

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!