Skip to main content

प्रदेश रूचि

चप्पल को लेकर विवाद यूवक के पेट पर चाकू से जानलेवा हमला

बालोद।जिले के पुरूर थाना क्षेत्र के ग्राम कुम्हारखान में चप्पल को लेकर विवाद होने के बाद रघुवीर मेश्राम ने भूषण के पेट पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस मामले में पुरूर थाने में रघुवीर मेश्राम के खिलाफ धारा 109, 332 (बी) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। देविका ठाकुर ने बताया कि 13 अगस्त को रात 8.30 बजे मैं घर में सिलाई का काम कर रही थी, तभी छोटा भाई भूषण दौड़ते हुए आया। उसके पीछे रघुवीर मेश्राम पहुंचा और चप्पल को लेकर विवाद करने लगा। जिसके बाद चाकू से भूषण के पेट पर वार कर दिया। रघुवीर दोबारा चाकू से मारने की कोशिश कर रहा था। भूषण ने उसके हाथ को पकड़ा तो वह गिर गया। बड़े भैया खेमलाल ठाकुर, भाभी लता ठाकुर ने बीच बचाव किया। इसी बीच रघुवीर भाग गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!