प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

*जनसमस्या निवारण शिविर के पहले दिन इस वार्ड से मिले 85 आवेदन*

बालोद। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में 27 जुलाई से 07 अगस्त तक जनसमस्या निवारण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत नगर पालिका बालोद में 10 दिनों तक अलग-अलग वार्डों में शिविर लगाकर सभी 20 वार्ड की समस्या सुलझाने का निर्णय लिया गया है।शनिवार पहले दिन पुराना ग्राम पंचायत भवन पाररास में शिविर लगाया गया। जिसमें वार्ड क्रमांक 01व 20 के रहवासियों ने दोपहर तक 85 आवेदन दिया है।जिसमे 09 शिकायत और 76 मांग शामिल है। शिविर में प्रधानमंत्री आवास, राशनकार्ड, लोकनिर्माण ,राजस्व शाखा,सामाजिक पेंशन,भवन अनुज्ञा,जलप्रदाय शाखा, एनयूएलएम ,जन्म/मृत्यु,स्थापना शाखा,तहसीलदार,समाज कल्याण,विधुत विभाग,महिला बाल विकास और साफ सफाई जैसी मांगे शामिल हैं। सीएमओ ने बताया कि शासन के आदेशानुसार 27 जुलाई से 7 अगस्त तक नगर पालिका बालोद के 10 स्थानों में शिविर लगाया जाएगा। जिसमें संबंधित वार्डवासी अपनी समस्याओं का त्वरित निराकरण पाने हेतु आवेदन लगा सकते हैं।इस मौके पर दोनो वार्डो के पार्षद सहित नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!