प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

*गृहमंत्री के पहल पर दो श्रमिको की कर्नाटक से सकुशल हुई वापसी…श्रमिको के परिजनों ने मांगी थी मदद..अच्छे जॉब का झांसा देकर ले गए थे युवकों को…करवाया जाता था ये काम*

रायपुर, छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री  विजय शर्मा के निर्देश पर छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले दो ग्रामीण श्रमिक युवक शशिकांत यादव और गंगाप्रसाद परस्ते को जिला प्रशासन की टीम द्वारा कर्नाटक के धारवाड़ से सुरक्षित और सकुशल वापसी करा ली गई है। इन दोनों ग्रामीण युवक के माता-पिता तथा उनके परिजनों ने अपने बेटे की सकुशल वापसी के लिए उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक शर्मा से मदद मांगी थी। उपमुख्यमंत्री ने पूरी संवेदनशीलता से पूरे मामले को संज्ञान में लिया था और इन दोंनो श्रमिकों की सकुशल वापसी के लिए कलेक्टर जनमेजय महोबे से चर्चा कर कर्नाटक टीम भेजने के निर्देश दिए थे।

कलेक्टर महोबे ने बताया कि श्रमिकों के लोकेशन की जानकारी लेने के लिए जिला साइबर सेल की मदद ली गई। श्रमिकों की ठहरने की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन द्वारा प्रशासनिक, श्रम विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बना कर कर्नाटक के लिए रवाना की गई। कबीरधाम जिले के दोनों श्रमिक  शशिकांत यादव और गंगाप्रसाद परस्ते ग्राम बांकी ग्राम पंचायत केसमर्दा थाना तरेगांव विकासखण्ड बोड़ला के रहने वाले हैं। कबीरधाम जिले से गठित टीम 8 जनवरी को कवर्धा से कर्नाटक के लिए रवाना किया गया था। दोनों श्रमिकों को 12 जनवरी को देर शाम कवर्धा लाया गया।

कबीरधाम लौटने पर श्रमिकों ने बताया कि गांव के एक युवक ने इन दोनों युवक को अच्छा काम दिलाने का झांसा देकर नागपुर ले गए और वहां से धोखे से कर्नाटक ले गए, कर्नाटक के धारवाड़ में गन्ना कटाई का काम कराते थे। खेतों में बने झोपड़ी में ठहराए, मजदूरी भी कम मिलती थी। इन श्रमिकों के माता-पिता और उनके अभिभावकों ने बताया था कि ये दोनों कर्नाटक कमाने खाने गए थे वहां पर वे किसी कम्पनी में गन्ना कटाई का काम करते थे। उनको वहां से कहीं भी आने-जाने नहीं दिया जा रहा था।

जिला श्रम पदाधिकारी  आर.के. प्रधान ने बताया कि दोनों श्रमिकों की सकुशल वापसी के साथ ही उनकी बकाया पारिश्रमिक 32 हजार रुपए का भी नगद भुगतान कराया गया। दोनों श्रमिक को उनके अभिभावकों को सौंप दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!