प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

विधवा महिला के साथ शादीशुदा पुरुष की खुदकुशी… प्रेम प्रसंग के बाद बदनामी के भय से किए खुदकुशी.. बिरेझर चौकी क्षेत्र के ग्राम कठौली की घटना

 

धमतरी। प्रेम की कोई उम्र नहीं होती शायद यही साबित कर रहे थे कठौली के महिला और पुरुष। लेकिन समाज में यह संभव नहीं था। लोक लाज के भय से शादीशुदा पुरुष और विधवा महिला ने जहर सेवन कर खेत में खुदकुशी कर ली।बिरेझर पुलिस शव पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गुरुवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब कठौली गांव के खेत में महिला पुरुष की लाश पड़ी हुई मिली। सूचना मिलते ही बिरेझर चौकी एएसआई जगदीश सोनवानी स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। जहां पर देखा कि एक महिला और पुरुष मृत अवस्था में पड़े हुए हैं। पास में ही जहर का डिब्बा और पानी का बोतल पड़ा हुआ था। जगदीश सोनवानी ने बताया कि पुरुष की शिनाख्ति शांति स्वरूप साहू 52 वर्ष और महिला की शिनाख्त अंशु साहू 45 वर्ष के रूप में हुई है। दोनों का पिछले 8-10 वर्षों से प्रेम प्रसंग था। जिसकी जानकारी दोनों के परिवार को हो गई थी। 9 मई से दोनों लापता थे। 11 मई की सुबह खेत में लाश मिली थी। पास में ही जहर की एक डिब्बी और पानी बोतल पड़ा हुआ था। शव पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!