Skip to main content

प्रदेश रूचि

अब ‘संजय’ बताएगा हादसे का खतरा! IIT मद्रास के साथ छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक समझौता डेटा आधारित मॉडल से होगी ब्लैक स्पॉट की पहचान, घटेंगी सड़क दुर्घटनाएंबालोद में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा: दो युवक चाकू समेत गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाईप्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया टिप्पणी पर भाजयुमो का विरोध, सख्त कार्रवाई की मांगअब बड़े शहर जाने की जरूरत नहीं! बालोद में ही मिलेगी CGPSC, SSC, बैंकिंग-रेलवे की फ्री कोचिंग कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा की नई पहलनीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन तेज, भारी बारिश में प्रधानमंत्री का पुतला दहन; केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

संजारी बालोद विधायक के अच्छी पहल… जिले के कक्षा 12 वीं के टॉपरों और सबसे कम उम्र में 10 वीं में इतिहास रचने वाली नरगिस को सीएम कराई मुलाकात

बालोद – बुधवार को छग बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी हुआ है इस परीक्षा परिणाम में बालोद जिले के 3 छात्र छात्राओं ने 12 वीं में टॉप टेन में जगह बनाई है तो वही घुमका की नरगिस खान प्रदेश में सबसे कम उम्र में कक्षा 10 वीं की परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने वाले प्रदेश की पहली छात्रा का गौरव हासिल किया । वही बच्चो के इस उपलब्धि पर पूरे जिले भर से लोगो ने इन होनहारों को बधाई दी तो विधायक संगीता सिन्हा भी बच्ची दिव्या साहू से मुलाकात कर उन्हें शुभकामना दिए थे

इस बीच संजारी बालोद विधायिका संगीता सिन्हा ने बालोद जिले के 3 होनहारों जिसमे दिव्या साहू ,निशांत देशमुख और नरगिस खान को अपने साथ सीएम से मुलाकात करवाने लेकर गए ।

वही सीएम भूपेश बघेल ने भी इन बच्चो से मुलाकात कर उन्हें मिठाई खिलाए और बच्चो को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए आश्वस्त किए कि आप सभी अच्छे से पढ़ाई करे और आपके पढ़ाई में कभी भी कोई दिक्कत नही आयेगी तथा भविष्य में पढ़ाई के दौरान भी तरह की आर्थिक परेशानी पर भी छग सरकार द्वारा हर संभव मदद का आश्वासन दिए। इस दौरान संजारी बालोद विधायक ने भी बच्चो के काबिलियत की तारीफ सीएम के सामने की ।


आपको बतादे संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा ने बोर्ड परीक्षा के परिणाम आते ही सभी टॉपर्स के अलावा कक्षा सातवीं की छात्रा द्वारा 10वी में इस तरह सफलता हासिल करने वाले नरगिस को भी बधाई दिए थे वही आज सभी को अपने साथ सीधे सीएम से मुलाकात करवाने रायपुर ले गए जिस पर बच्चो के पालकों ने भी विधायक के प्रति आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!