Skip to main content

प्रदेश रूचि

“किसान, कारोबार और युवा विकास को नई गति देने वाले कैबिनेट के 5 फैसलों का राकेश यादव ने किया स्वागत”

किसानों के लिए 62,370 करोड़ रुपये की खाद सब्सिडी और छोटे कारोबारियों के लिए 5 हजार करोड़ रुपये के क्रेडिट गारंटी फंड को मंजूरी

बालोद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में लिए गए पांच महत्वपूर्ण फैसलों का संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र के जनसेवक राकेश यादव ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के ये निर्णय किसानों, छोटे कारोबारियों, युवाओं और देश के बुनियादी ढांचे के विकास को नई दिशा देने वाले हैं।

राकेश यादव ने कहा कि केंद्र सरकार ने कुल 77 हजार 101 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी देकर कृषि, व्यापार और आधारभूत सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता दी है। इनमें रबी सीजन 2026-27 के लिए 62 हजार 370 करोड़ रुपये की फॉस्फेटिक एवं पोटाशिक खाद सब्सिडी को मंजूरी देना प्रमुख निर्णय है। इससे किसानों को कम कीमत पर खाद उपलब्ध होगी और खेती की लागत कम करने में मदद मिलेगी।

उन्होंने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत छोटे व्यापारियों और नए उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए 5 हजार करोड़ रुपये के क्रेडिट गारंटी फंड को जारी रखने के फैसले का भी स्वागत किया। इससे छोटे कारोबारियों को ऋण उपलब्ध कराने में सुविधा मिलेगी और स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा।

इसके अलावा अग्निवीरों की सेवा अवधि चार वर्ष से बढ़ाकर छह वर्ष करने, नोएडा मेट्रो के विस्तार और दिल्ली में नए संग्रहालय के निर्माण को मंजूरी दिए जाने के फैसलों को भी महत्वपूर्ण बताया।

राकेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने, युवाओं के लिए रोजगार एवं अवसर बढ़ाने, छोटे कारोबारियों को आर्थिक सहयोग देने और देश के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में लगातार काम कर रही है। केंद्रीय कैबिनेट के ये फैसले समाज के विभिन्न वर्गों के लिए लाभकारी साबित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!