Skip to main content

प्रदेश रूचि

बालोद में जर्जर बिजली के खंभे दे रहे हादसों को न्योता, मुक्तिधाम मार्ग पर भी खतरा,भाजयुमो नेता ने सीएम हेल्पलाइन में की शिकायतपत्रकार को निशाना बनाने से लेकर बुजुर्ग महिला पर अभद्र टिप्पणी तक, सोशल मीडिया पोस्ट पर जिला प्रेस क्लब सख्त; एसपी से कार्रवाई की मांगधान खरीदी से पहले केंद्रों की बदहाल व्यवस्था पर कलेक्टर सख्त, तीन केंद्रों का किया औचक निरीक्षण,धनोरा के समिति प्रबंधक को हटाने के निर्देशपीड़ा के अंधेरे में उम्मीद की रोशनी, एसिड अटैक पीड़िता के पुनर्वास के लिए आगे आया विधिक सेवा प्राधिकरण“किसान, कारोबार और युवा विकास को नई गति देने वाले कैबिनेट के 5 फैसलों का राकेश यादव ने किया स्वागत”

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में लोगों से करेंगे भेंट-मुलाकात.. अनेक विकास कार्याें के लोकार्पण कार्यक्रम में होंगे शामिल

रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में लोगों से भेंट-मुलाकात करेंगे और अनेक विकास कार्याें के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान शासन की योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के बारे में जनता से फीडबैक लेने के साथ ही जनसमस्याओं और मांगों के बारे में भी जानकारी लेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सुबह 11.35 बजे कटोरा तालाब के सत्पथी चौक में स्वर्गीय लक्ष्मण सत्पथी जी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके पश्चात् वे 11.50 बजे पुरानी बस्ती में जैतूसाव मठ एवं ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण और पुरानी बावली वाले हनुमान मंदिर का दर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12.10 बजे कंकाली तालाब के सौन्दर्यीकरण कार्य का लोकर्पण करेंगे।

मुख्यमंत्री बघेल दोपहर 12.25 बजे बुढ़ापारा स्थित नगर निगम खेल मैदान में लोगों से भेंट-मुलाकात और संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री इस मौके पर नवीन योजनाओं के शिलालेख का अनावरण करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2.30 बजे भाठागांव स्थित फिल्टर प्लांट के नवनिर्मित 80 एमएलडी एसटीपी का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2.45 बजे बुढ़ापारा स्थित माधवराव सप्रे स्कूल के शाला भवन में हॉल, लैब निर्माण एवं पुनर्विकास कार्य का लोकार्पण करेंगे और विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!