Skip to main content

प्रदेश रूचि

दिसंबर में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी! बंगाल, गुजरात और महाराष्ट्र रूट की कई ट्रेनें रद्द, बिलासपुर-दुर्ग समेत हावड़ा, मुंबई, सूरत और अहमदाबाद जाने वाले यात्री रहें सतर्कदिवाली से पहले मिठाई-पनीर फैक्ट्रियों में छापा, कहीं एक्सपायरी दूध तो कहीं गंदगी के बीच तैयार हो रही थीं मिठाइयांबालोद में विज्ञान केंद्र से लेकर 223 करोड़ की सड़क तक, शिक्षा, डिजिटल कृषि, जनशिकायतों और देश की सियासत पर प्रदेशरुचि की खास पड़ताल5 करोड़ के विज्ञान केंद्र पर रोक लगाने की मांग, CM को पत्र; डौंडी में लाल पानी और बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा उठायाजयकारों, माता सेवा गीतों और आतिशबाजी के बीच मां दुर्गा को दी गई विदाई

उधर सूबे के मुख्यमंत्री ने खेतो में ट्रेक्टर चलाकर की फसल बोवाई तो इधर संजारी बालोद विधायक की भी ऐसी ही तस्वीर आई सामने क्या है पूरा मामला

बालोद – संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा की सहजता और सरलता से समूचे जिले के लोग वाकिफ है । कही किसी के घर कोई निजी कार्यक्रम हो या सार्वजनिक कार्यक्रम सभी जगह सहजता से पहुंच जाते है और इनकी इस सहजता के चलते आज आम लोगो के काफी नजदीक है । इस बीच संगीता सिन्हा का एक फोटो जिसे अपने सोशल में पेज में भी खुद विधायक ने पोस्ट किया है इस वक्त काफी सुर्खियां बटोर रहा है।


दरअसल अक्षय तृतीया पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र बालोद (अरौद )परिसर में अक्ति तिहार और माटी पूजन कार्यक्रम में विधायक संगीता सिन्हा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान विधायक सिन्हा ने पंरपरागत विधि विधान से पूजा अर्चना की एवं अच्छी फसल के लिये धरती माँ से कामना की। इस कार्यक्रम के माध्यम से विधायक ने किसानों को उन्नत बीज, बायो फर्टीलाइजर और कृषि यंत्रों का वितरण किया।

ट्रेक्टर चलाकर खेत की जोताई की

आपको बतादे अक्षय तृतीया पर सूबे के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित अक्ती तिहार एवं माटी पूजन दिवस कार्यक्रम के दौरान माटी पूजन कर, बीज रोपण किए और ट्रैक्टर चलाकर खेत की जुताई किए वही दूसरी तरफ संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा भी बालोद जिले के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कार्यक्रम के दौरान परिसर के समीप लगे कृषि विज्ञान केंद्र में ट्रैक्टर चलाकर बीज बुआई की और अगले खरीफ सीजन में किसानों के अच्छी फसल के लिए शुभकामनाएं दिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!