प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

मेडकी में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती में विधायक संगीता सिन्हा हुए शामिल..इस दौरान विधायक बोले

बालोद-जिला मुख्यालय से लगे ग्राम मेढ़की में रविवार को भक्त माता कर्मा की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर समाज की युवतियां व महिलाओं द्वारा कलश को धारण किए महिलाओं ने बाजे-गाजे के साथ कलश यात्रा निकाली।इस कलश यात्रा में विधायक संगीता सिन्हा भी शामिल हुई। जिसमें समाज के लोग भक्त माता कर्म की गीत पर झूमते नजर आए।समाज के लोगों ने विधायक का आत्मीयता से अभिनंदन किया।

विधायक ने मां कर्मा के तैलचित्र की पूजा अर्चना की। वहीं आयोजन में अतिथियों ने सामाजिक एकता पर बल दिया। समस्त साहू समाज ग्राम मेढ़की द्वारा आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती में दोपहर में समाज की महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। शाम 5 बजे माता कर्मा की पूजा आरती पश्चात अतिथि सम्मान एवं उद्बोधन हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संगीता सिन्हा, अध्यक्षता प्रदेश साहू समाज के अध्यक्ष टहल सिह साहू ने की।विशेष अतिथि ब्लाक काग्रेस अध्यक्ष चन्देश हिरवानी, धनराज साहू ,विधायक प्रतिनिधि कमलेश श्रीवास्तव थे

।इस दौरान मेढ़की साहू समाज के अध्यक्ष मनोहर साहू,दिनेश साहू,देवेंद्र साहू,कुलेश्वर साहू,होरीलाल साहू,पदुम लाल हिरवानी,अम्ब्रेश हिरवानी,लक्ष्मीनारायण साहू,छबील साहू,हेमंत साहू,अमोल साहू,पीयूष साहू,चंदन साहू,टहल साहू,भेष साहू,पूषन साहू,अमोली साहू,अजय साहू,गिरधारी साहू,लिखन साहू सहित बड़ी सँख्या में समाज की महिलाए,पृरुष व बच्चे के अलावा ग्राम मेढ़की के अन्य समाज के लोग शामिल रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!