प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

अधिवेशन में भाग लेने जा रहे कांग्रेस नेता को एयरपोर्ट में असम पुलिस ने किया गिरफ्तार..विरोध में कांग्रेस के कई नेता फ्लाइट से नीचे उतरे

रायपुर, पार्टी ने आरोप लगाया कि महाधिवेशन में भाग लेने के लिए दिल्ली से रायपुर जा रहे कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को इंडिगो ने फ्लाइट से नीचे उतार दिया।

इस मामले पर सवाल पूछते हुए प्रवक्ता ने कहा किसके आदेश पर ये किया गया?कांग्रेस ने गुरुवार को आरोप लगाया कि उसके मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा को रायपुर जाने वाली फ्लाइट से नीचे उतार दिया गया। कांग्रेस महाधिवेशन में भाग लेने के लिए पवन खेड़ा रायपुर जा रहे थे। पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने सवाल किया कि किस आधार पर खेड़ा को नीचे उतारा गया है और देश में कानून का कोई राज है या नहीं।

बताया जाता है कि यह घटना इंडिगो की विमान संख्या 6E 204 में हुई और विरोध में कांग्रेस के कई नेता विमान से नीचे उतर गए। सभी नेताओं के नीचे उतर जाने के बाद विमान अब भी खड़ा है।

कांग्रेस ने अपने ट्विटर एकाउंट पर ट्वीट किया

तानाशाह ने अधिवेशन से पहले ED के छापे मरवाए और अब इस तरह की हरकत पर उतर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!